{"_id":"5a11d1fa4f1c1bec538be2b4","slug":"girl-kidnapped-by-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब रक्षक ही बने भक्षक, सिपाही ने किया ऐसा काम कि पूरे पुलिस विभाग का नाम कर दिया खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब रक्षक ही बने भक्षक, सिपाही ने किया ऐसा काम कि पूरे पुलिस विभाग का नाम कर दिया खराब
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 20 Nov 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
पुलिस का कार्य जनता की सेवा करना है न कि अपनी वर्दी की हनक दिखाकर लोगों को प्रताड़ित करना। लेकिन यूपी की पुलिस के एक पुलिसकर्मी ने एक ऐसा ही काम करके पूरे विभाग को शर्मशार कर दिया है।
इसके बाद वह लगातार अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर काटता रहा। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने मामले की शिकायत एसएसपी को दर्ज कराई। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद अलीगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बताया गया कि सिपाही इटावा जसवंतनगर के गांव नवलपुर का रहने वाला है। थाना प्रभारी अलीगंज ने बताया कि आरोपी सिपाही की पत्नी भी पुलिस में नौकरी करती है। जिससे उसका मतभेद चल रहा है। सिपाही तीन दिन की छुट्टी लेकर चला गया है। पुलिस जांच कर सिपाही और लापता लड़की की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में तैनात सिपाही के खिलाफ युवती को अगवा करने की रिपोर्ट थाना अलीगंज में दर्ज कराई है। सिपाही पुलिस लाइन में तैनात हैं। एटा जिले के कस्बा अलीगंज निवासी एक सराफ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कस्बा स्थित स्टेट बैंक में गार्ड की ड्यूटी पर तैनात सिपाही रामकेश उसकी बेटी को बीस सितंबर को अपने साथ अगवा कर ले गया था। जानकारी होने पर जब उन्होंने सिपाही से बात की तो गाली-गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।