फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Girl kidnapped and gang-raped in Hamirpur, police recovered from Delhi

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म: डेढ़ माह पूर्व पीड़िता को कर लिया था अगवा, पुलिस ने दिल्ली से किया बरामद

Fri, 16 Sep 2022 06:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Sep 2022 06:57 PM IST
सार

हमीरपुर में किशोरी का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता को डेढ़ माह पहले घर से अगवा कर ले गए थे। पीड़िता ने पांच लोगों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Girl kidnapped and gang-raped in Hamirpur, police recovered from Delhi
दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बीते 23 जुलाई की रात करीब एक बजे किशोरी को घर से अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। डेढ़ माह बाद पुलिस ने पीड़िता को दिल्ली से बरामद किया है। शुक्रवार को पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन

पीड़िता ने पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप व अपहरण का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिले में महिलाओं के साथ एक के बाद एक हो रही अपराधिक घटनाओं में पुलिस लगाम लगाने में असफल नजर आ रही है।

विज्ञापन

इससे अपराधियों के हौसले और बढ़ते जा रहे हैं। मुस्करा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि 23 जुलाई की रात करीब एक बजे घर में सो रही उसकी नाबालिग पुत्री (13) को मुंह में कपड़ा बांधकर गांव के आरोपी जीतेंद्र उर्फ कल्लू, अनिल, पुन्नू, मनोज यादव व कैलाश खंगार अपहरण कर ले गए थे।

इसकी तहरीर उसने 23 जुलाई को पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने उसकी तहरीर फाड़कर फेंक दी। और अपनी मर्जी से दो आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। इस पर उसने एसपी सहित राज्य महिला आयोग, मानवाधिकार व मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीते गुरुवार को पुत्री को दिल्ली के खिजड़ा से बरामद किया है और डॉक्टरी परीक्षण कराया है।

विज्ञापन

दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
एसपी शुभम पटेल ने बताया कि मुस्करा पुलिस ने 23 जुलाई को दो लोगों के खिलाफ अपहरण करने का मामला दर्ज किया था। बताया कि पीड़िता की तलाश में सर्विलांस व पुलिस की दो टीमें लगाई गई थी। जिसे गुरुवार को दिल्ली से बरामद कर लिया गया है।

शुक्रवार को पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयानों के आधार पर दुष्कर्म की धारा तरमीम कर दो आरोपियों जीतेंद्र उर्फ कल्लू व अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed