{"_id":"5cd032eabdec220775593441","slug":"girl-in-kannauj-said-my-father-will-sell-me","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से एक बेटी ने कहा- मेरे पापा मुझे बेचने की फिराक में हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से एक बेटी ने कहा- मेरे पापा मुझे बेचने की फिराक में हैं
Mon, 06 May 2019 06:44 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 06 May 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में शहर की एक कालोनी में रहने वाली किशोरी ने अपने सौतेले पिता से ही जानमाल और इज्जत का खतरा बता पुलिस से शिकायत की है। किशोरी ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि वह अपनी मां और भाई-बहनों के साथ सौतेले पिता के पास रह रही थी। आरोप है कि उसका सौतेला पिता उसके प्रति गलत नीयत रखता है और उसे बेचने की फिराक में है। उसने यह सब बातें अपनी मां को बताई, लेकिन उन्होंने भी अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में वह अपने चाचा के पास जाना चाहती है
जब उसकी दादी और चाचा ने विरोध किया, तो मां व सौतेले पिता ने मिलकर उसकी दादी और चाचा के साथ मारपीट की। उसने आशंका जताई कि सौतेले पिता के संरक्षण में उसकी जानमाल और इज्जत खतरा है। ऐसी स्थिति में वह अपने बड़े चाचा के पास जाना चाहती है। उसने अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र, कपड़े व अन्य सामान को सौतेले पिता के घर से दिलवाने की गुहार लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने मामले की जांच करने की बात कही है।