Orai Crime: युवती से सामूहिक दुष्कर्म...अश्लील वीडियो भी किया वायरल, दो हिरासत में और दो की तलाश
Orai News: सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विस्तार
उरई के कालपी कस्बे में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया है। बाकी लोगों को पकड़ने के लिए टीम गांव में दबिश दे रही है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि पांच दिन पहले उसकी बहन जब घर में अकेली थी। तभी चंदा बाल्मीकि, अर्जुन, विक्रम व दौलत अचानक घुस गए। इसके बाद उसकी बहन के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब लोगों ने उसे वीडियो के बारे में बताया तो उसने बहन से घटना के बारे में जानकारी ली तो उसने बताया कि उक्त लोगों के धमकाने से वह किसी को कुछ नहीं बता पाई थी।
चार आरोपियों क खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।