फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girl dies after stopping to meet her lover in banda

बांदा: जेल में बंद प्रेमी से मिलने से रोकने पर युवती ने कुएं में कूदकर दी जान

Mon, 17 Feb 2020 09:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Feb 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Girl dies after stopping to meet her lover in banda
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
बांदा जिले में जेल में बंद प्रेमी से मिलने से घरवालों के रोकने से क्षुब्ध युवती ने कुएं में कूदकर जान दे दी। यह भी बताया जा रहा है कि युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की युवती के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी आरोप में युवक जेल में बंद है।
विज्ञापन


घटना चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव की है। सोमवार को तड़के करीब 3 बजे सपना साहू (21) पुत्री शिवकरण साहू घर के नजदीक कुएं में कूद गई। घर के लोग सोते रहे उन्हें इसकी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन

सुबह तलाश करने पर कुएं की जगत में उसकी चप्पलें पड़ी मिलीं। इस पर परिजनों और गांव वालों ने कुएं में कांटा डाला तो उसका शव निकला। मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिता शिवकरण साहू ने बताया कि सपना रविवार को बांदा जेल में बंद गांव के ही एक युवक से मिलने जाने की जिद कर रही थी। घरवालों ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर घरवालों से उसकी नोकझोंक हुई। शाम को परिवार के लोग खा-पीकर सो गए।

तड़के उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। उधर, चिल्ला थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि कुछ माह पहले गांव का एक युवक सपना को बहला-फुसलाकर लेकर चला गया था। सपना के पिता ने युवक के विरुद्ध धारा 363, 366 की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसी मामले में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वह अभी भी जेल में है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसी को लेकर घर में हुए विवाद के बाद कुएं में कूदकर सपना ने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed