{"_id":"5cdee542bdec220732262fa5","slug":"girl-dead-body-found-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कई दिनों से लापता किशोरी का शव जमीन में गड़ा मिला, कुत्तों ने खींचकर निकाली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई दिनों से लापता किशोरी का शव जमीन में गड़ा मिला, कुत्तों ने खींचकर निकाली लाश
Fri, 17 May 2019 10:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 May 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के शुक्लागंज से कई दिन से लापता किशोरी का शव गंगाघाट थाना क्षेत्र के हाजीपुर चौकी के अतरी गांव से तीन किमी दूर झाड़ी के बीच मिट्टी में दबा मिला। शव को कुत्तों ने खींचकर बाहर निकाला और एक हाथ व पैर का मांस खा गए। लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पास के ही पंडित खेड़ा गांव की किशोरी के लापता होने की जानकारी मिली।
किशोरी के पिता को बुलवाया गया। पिता ने कपड़ों और जेवर से शव बेटी का होने की पुष्टि की। पिता ने बेटी के दोस्त के पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। तफ्तीश में पुलिस को पता चला कि किशोरी का पिता जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगा रहा है, उसका भी बेटा 7 मई से लापता है। पुलिस को आनर किलिंग का शक है। किशोरी के पिता से पूछताछ चल रही है, जबकि युवक के पिता को बुलाया गया है।

खेत में कुत्तों का झुंड एक शव को नोंच रहा था
हाजीपुर चौकी के अतरी गांव में शुक्रवार को सुबह अरविंद के खेत में कुत्तों का झुंड एक शव को नोंच रहा था। जमीन में गड़े शव को आधा बाहर भी खींच लाए थे। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। हाजीपुर चौकी इंचार्ज हामिद मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सीओ सिटी उमेश चंद्र त्यागी व गंगाघाट एसओ हरप्रसाद अहरवार मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने मिट्टी में दबे शव को बाहर निकलवाया। कुत्तों ने किशोरी का दाहिना हाथ व पैर को नोच डाला था। चेहरे पर किसी वजनी हथियार से वार के निशान भी मिले। पहचान कराने की कोशिश के दौरान घटनास्थल से तीन किमी दूर मांखी थानाक्षेत्र के पंडितखेड़ा निवासी राकेश लोधी की 16 वर्षीय बेटी सारिका की गुमशुदगी की जानकारी हुई।

पिता राकेश ने इसी युवक के पिता पर बेटी सारिका की हत्या का आरोप लगाया है
पुलिस ने राकेश को बुलवाया। राकेश ने चेहरे, कपड़ों और जेवर से शव बेटी सारिका (16) का होने की पुष्टि की। राकेश ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 13 मई को लापता हो गई थी। शव की पहचान होने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी का शव मिलने की सूचना पर एसपी एमपी वर्मा, एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।
एसपी एमपी वर्मा ने बताया कि सिर में चोट के निशान मिले हैं। जिससे हत्या की पुष्टि हो रही है। बताया कि शक के आधार पर जांच और कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिता ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
उधर, जानकारी मिली है कि माखी थानाक्षेत्र के पंडितखेड़ा निवासी सारिका की मौसी रेखा गंगाघाट थानाक्षेत्र के घोंघी रौतापुर में ब्याही हैं। सारिका का मौसी के घर आना जाना था। इसी गांव में रहने वाले एक सत्येंद्र नाम के युवक से उसकी दोस्ती हो गई थी। सारिका के परिवार वाले इसका विरोध करते थे। किशोरी के पिता राकेश ने इसी युवक के पिता पर बेटी सारिका की हत्या का आरोप लगाया है।