{"_id":"5d59621d8ebc3e89700683a2","slug":"girl-commited-sucide-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह बाद घर में बजनी थी शहनाई, बस इस बात से नाराज होकर युवती ने चुनी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह बाद घर में बजनी थी शहनाई, बस इस बात से नाराज होकर युवती ने चुनी मौत
Sun, 18 Aug 2019 08:19 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Aug 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
बांदा के नरैनी में मां की डांट से क्षुब्ध युवती मां की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। परिजनों ने बताया कि घरेलू कामकाज न करने पर उसे डांट दिया था। दो माह बाद उसकी शादी थी।
कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव में शनिवार की शाम करीब 7 बजे आरती (20) पुत्री कामता प्रसाद ने कमरे में फांसी लगा ली।
परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मां मुन्नी देवी ने बताया कि घटना के वक्त आरती घर में अकेली थी। घर के सभी लोग दुकान में थे। बताया कि घर के काम को लेकर उसे डांट दिया था।

इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। अंदर से दरवाजे बंद थे। भाई ठाकुरदीन ने बताया कि आरती की शादी राजापुर (चित्रकूट) में तय थी। दो माह बाद शादी थी। गोद भराई आदि की रस्में हो चुकी थीं।
विज्ञापन