फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ghatampur: Roadways bus collided with an auto and rammed into a dumper, 15 injured

Ghatampur: ऑटो को टक्कर मार डंपर में घुसी रोडवेज बस, 15 घायल, पांच यात्री कानपुर रेफर

Mon, 03 Feb 2025 07:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Feb 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Ghatampur: Roadways bus collided with an auto and rammed into a dumper, 15 injured
घाटमपुर में सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
कानपुर-सागर हाईवे पर गुजेला गांव के पास सोमवार को दिन में 11:30 बजे रोडवेज बस ऑटो में टक्कर मारने के बाद सड़क पर खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। इस दुर्घटना में 15 यात्री घायल हो गए। इसमें सात बस व आठ ऑटो सवार हैं। एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी भेजा गया। वहां बस में सवार पांच यात्रियों की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


राठ डिपो की बस सोमवार को यात्रियों को लेकर कानपुर से हमीरपुर जा रही थी। सजेती थाना क्षेत्र के गुजेला गांव के पास कानपुर-सागर हाईवे पर पहुंचते ही बस ने कानपुर जा रही सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित बस सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर लगने से ऑटो पलटने से उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। डंपर से भिड़ंत होने पर बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। इस बीच बस यात्रियों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची सजेती पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा। वहां पांच बस यात्रियों की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट व उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया है। पुलिस ने दुघर्टनाग्रस्त बस को किनारे कराकर यातायात बहाल कराया। उधर, सूचना मिलने पर रोडवेज के एआरएम हमीरपुर आरपी शर्मा ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में ये हुए घायल
घायलों में बांगरमऊ उन्नाव निवासी धीरज (14) पुत्र सुरेश, शिब्बू (4) पुत्र हिमांशू, घाटमपुर के दिव्यांश (2) उमेंद्र व उनकी पत्नी सीमांशू (22), गुड़िया (35) पत्नी राजेश, श्यामा देवी (65) पत्नी नरेंद्र, हरदौली के नरेंद्र (70), दिव्यांशी (6) पुत्री उमेंद्र, रामचंद्र (50) व खनौत जिला हमीरपुर निवासी झल्लू यादव (70) को सीएचसी में भर्ती किया गया है। वहीं, घाटमपुर की शिवदेवी (75) व उनके पति सुरेश गुप्ता (80), बांगरमऊ उन्नाव की चांदनी (35) पत्नी पप्पू, जरौली कानपुर के श्रीकृष्ण (50), चरखारी महोबा की गंशी (85) को कानपुर रेफर किया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed