फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीराें में देखिए, बापू अाैर लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का उल्लास

Sun, 02 Oct 2016 10:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 02 Oct 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
ghandhi jayanti and lal bhadur shastri jayanti celebrates in kanpur
तिलकहाल में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करते पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
 जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि जिस तरह सेना आंतकवाद फैलाने वालों को सबक सिखा रही है, उसी तरह देश के अंदर जातिगत और धार्मिक तनाव पैदा करने वालों को सबक सिखाया जाएगा। जवानों का मनोबल ऊंचा रखने के लिए देश में अमन-चैन कायम रखना जरूरी है। तिलकहाल में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

बापू के दिखाये मार्ग पर चलने की अपील

ghandhi jayanti and lal bhadur shastri jayanti celebrates in kanpur
विकासभवन सभागार में मनाया गया गांधी जयंती समारोह - फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों ही सभी वर्गों और जातियों के शांति से रहने के पक्षधर थे। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि सफाई पर गांधी जी की सोच को आज पूरा देश अपना रहा है। एडीएम एलए समीर वर्मा ने कहा कि गांधी जी अपना शौचालय तक खुद साफ करते थे। लाल बहादुर शास्त्री ने अभावों को अपनी ताकत बनाया। कार्यक्रम में कलक्ट्रेट के अन्य अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे। उधर विकासभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों से बापू के दिखाये मार्ग पर चलने की अपील की गई।

शास्त्री जी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

ghandhi jayanti and lal bhadur shastri jayanti celebrates in kanpur
रतनलाल नगर स्थित शास्त्री चौक चौराहे पर साफ-सफाई कर शास्त्री जी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण - फोटो : अमर उजाला
रतनलाल नगर स्थित शास्त्री चौक चौराहे पर लगी लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा की साफ-सफाई के बाद माल्यार्पण किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने शास्त्री जी के जीवनी पढ़ी और उनके सिद्धांतों पर अमल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरखा चलाकर बापू को याद किया

ghandhi jayanti and lal bhadur shastri jayanti celebrates in kanpur
स्वराज्य आश्रम सर्वोदय नगर में बापू की जयंती पर चरखा चलाकर उन्हें याद किया गया - फोटो : अमर उजाला
सर्वोदय नगर स्थित स्वराज्य आश्रम में चरखा चलाकर महात्मा गांधी बापू को याद किया गया। इस दौरान सभी ने अहिंसा के मार्ग पर चलने की सौगंध खाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed