फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में गूंजे ‘भारतीय सेना’ जिंदाबाद के नारे, जमकर हुई आतिशबाजी, खूब बटी मिठाईयां

Thu, 29 Sep 2016 10:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 29 Sep 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
surgical strike action spectacular celebration in Kanpur, Muslim groups fiercely fireworks
बाबूपुरवा में शहीद मेजर सलमान के घर के बाहर लोगों ने जमकर की आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के खिलाफ सेना के सर्जिकल आपरेशन से देशभर में जश्न का माहौल है। कानपुर में भी लाेगाें ने खूब आत‌िशबाजी की। मुस्ल‌िम संगठनाें ने सरकार और सेना की कार्रवाई की सराहना की। यहां बाबूपुरवा कॉलोनी में शहीद मेजर सलमान के घर के बाहर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।

ऑल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल के राष्ट्रीय महामंत्री ने हाजी मोहम्मद सलीस ने पटाखे जलाये। युग दधिचि देहदान अभियान के संयोजक मनोज सेंगर ने सैन्य कार्रवाई का जायज ठहराया। सैकड़ों की संख्या में कारगिल पार्क (मोतीझील) पहुंचकर लाेगाें ने देशी घी के दीपक जलाये। 
 

तिरंगे झंडे फहराकर मिठाई बांटी

surgical strike action spectacular celebration in Kanpur, Muslim groups fiercely fireworks
भारतीय सेना का उत्साह बढ़ाते हुए कानपुर के मुस्लिम इलाकों में लोगों ने तिरंगे झंडे फहराये - फोटो : अमर उजाला
नवीन मार्केट स्थित शिक्षक पार्क में भाजपा की उत्तर और दक्षिण इकाई ने जश्न मनाया। लाेगाें ने त‌िरंगा लहराकर सलामी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने मिठाई बांटी और कहा कि मोदी सरकार ने जो कहा था, वो कर दिखाया है। सेना ने उड़ी हमले का बदला ले लिया है। अब पाकिस्तान को करारा जवाब मिलेगा।

शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मिठाई खिलाते लोग

surgical strike action spectacular celebration in Kanpur, Muslim groups fiercely fireworks
शहरीद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मिठाई खिलाते लोग - फोटो : अमर उजाला

मोतीझील गेट पर कर्तव्य फाउंडेशन की तरफ से मिठाई बांटी गई। आतिशबाजी करके सेना की कार्रवाई का जायज ठहराया गया। छोटू त्रिपाठी, अतुल मिश्रा, शिवांग मिश्रा, प्रदीप बाजपेयी, अभिमन्यु श्रीवास्तव और सुकर्ण चंदेल ने जम्मू कश्मीर के उड़ी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। भारतीय सेना का उत्साह बढ़ाते हुए कानपुर के मुस्लिम इलाकों में लोगों ने तिरंगे झंडे भी फहराये।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद अनमोल प्रताप सिंह के परिजन बेहद खुश नजर आये

surgical strike action spectacular celebration in Kanpur, Muslim groups fiercely fireworks
शहीद अनमोल प्रताप सिंह के घर का माहौल, टीवी देखते पर प्रधानमंत्री को देखते शहीद के परिजन - फोटो : अमर उजाला
भारत के इस कदम से शहीद अनमोल प्रताप सिंह के घर का माहौल भी बदला हुआ था। शहीद के परिजन भारतीय सेना की इस कार्रवाई से बेहद खुश नजर आए। एक स्वर में सभी ने बाेला देश के ल‌िए सभी कुर्बान हाे सकते हैं। दूसरी अाेर कचहरी में उत्साह का माहौल रहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुणेंद्र बाजपेयी, महामंत्री योगेंद्र अवस्थी (लल्लन), लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश चंद्र बाजपेयी और महामंत्री रामजी दुबे ने भी सैन्य कार्रवाई को उचित ठहराया। 
विज्ञापन

शहीद मेजर अविनाश भदौरिया के पिता ने सेना की कार्रवाई को सराहा

surgical strike action spectacular celebration in Kanpur, Muslim groups fiercely fireworks
शहीद मेजर अविनाश भदौरिया के पिता ने सेना की कार्रवाई को सराहा - फोटो : अमर उजाला
भारतीय कार्रवार्ई से शहीद मेजर अविनाश भदौरिया के पिता गंगा सिंह भदौरिया भी खुश नजर अाए। उन्हाेंने सेना की इस कार्रवाई को सही बताकर जमकर तारीफ की। उधर पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का मामला सोशल मीडिया पर भी छाया रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed