{"_id":"0394457fb966a73dc103f42026f860c8","slug":"ggic-inaugaration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने रिमोट से किया जीजीआईसी का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने रिमोट से किया जीजीआईसी का लोकार्पण
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 21 Dec 2014 03:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ आवास से रिमोट के जरिए शनिवार को सीएम अखिलेश कुमार ने जीजीआईसी चुन्नीगंज और राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल कासिमपुर का लोकार्पण किया।
जीजीआईसी में मौजूद विधायक इरफान सोलंकी और राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में डीआईओएस द्वितीय जयकरन लाल वर्मा ने फीता काटा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
सुबह 11 बजे जीजीआईसी में विधायक इरफान सोलंकी, डीआईओएस शिव पूजन पटेल और जीजीआईसी की प्रिंसिपल मौजूद थीं।
लखनऊ आवास से मुख्यमंत्री ने रिमोट से लोकार्पण किया फिर यहां मौजूद अतिथियों ने फीता काटा। स्कूल की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
जीजीआईसी का शिलान्यास 2013 में मुख्यमंत्री ने किया था। स्कूल के लिए तीन करोड़ से अधिक का बजट पास हुआ था।
अभी तक जीजीआईसी की कक्षाएं जीआईसी चुन्नीगंज में संचालित होती रही है। फर्नीचर आने के बाद जीजीआईसी को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
फर्नीचर के लिए 29 लाख जारी
जीजीआईसी में स्कूल संचालित होने में कुछ समय लगेगा। कारण, जीजीआईसी में अभी फर्नीचर नहीं है। डीआईओएस शिव पूजन पटेल ने बताया कि स्कूल के फर्नीचर के लिए 29 लाख रुपये जारी हुआ है।
विज्ञापन
इसमें कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं के टेबल चेयर, प्रिंसिपल और आफिस स्टाफ के लिए फर्नीचर दिया जायेगा। फर्नीचर का टेंडर राजकीय निर्माण निगम को सौंपा है।