फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Germany will sell the product easy

जर्मनी में प्रोडक्ट बेचना होगा आसान

Fri, 12 Feb 2016 02:06 AM IST
प्रदीप अवस्थी/कानपुर
प्रदीप अवस्थी/कानपुर Updated Fri, 12 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Germany will sell the product easy

भारतीय उत्पादों को जर्मनी के बाजार में बेचना अब आसान होगा। उत्पादों के क्वालिटी प्रमाणपत्र से लेकर तरह तरह के प्रपत्रों की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन


जर्मनी में कोई भी प्रोडक्ट बेचने के लिए अब रिनलैंड समूह की कंपनी टीयूवी रिनलैंड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का प्रमाणपत्र ही पर्याप्त होगा। इसके लिए फेडरेशन ऑफ इंडियन आर्गेनाइजेशन (फीओ) ने जर्मनी में मानक जांचने के लिए अधिकृत कंपनी रिनलैंड से बहुपक्षीय समझौता किया है।
विज्ञापन


प्रतिस्पर्धा वाले देश भारतीय निर्यातकों से उत्पाद को खरा साबित करने के लिए तमाम तरह के प्रमाणपत्र मांगते हैं। उत्पाद की क्वालिटी, जांच का स्तर, मूल्यांकन की प्रमाणिकता, उत्पाद एवं उपभोक्ता की सुरक्षा, पर्यावरण के बिंदु पर कई बार यहां के उत्पादों को खारिज भी किया जाता है। इससे सुचारु निर्यात में रुकावटें बढ़ती जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को ध्यान में रखते हुए फीओ ने अपने सदस्यों के लिए उक्त कंपनी से समझौता किया है। रिनलैंड समूह की दिल्ली स्थित कंपनी अब उत्पादों का स्तर बढ़ाने, मूल्यांकन को प्रमाणित करने, निर्यातक देश की जरूरतों और वहां के नियम-कानूनों का पालन कराने की जिम्मेदारी उठाएगी।

यह कंपनी प्रत्येक उत्पाद को एक प्रमाणपत्र देगी, इसके बाद जर्मनी में सामान बेचने के लिए किसी भी तरह के अन्य प्रपत्र की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये होता है एक्सपोर्ट
चमड़ा उत्पाद, (जूते, बैग, बेल्ट, जैकेट और सेडलरी आइटम) टेक्सटाइल, ज्वैलरी, कारपेट, हैंडीक्रॉफ्ट आदि
निर्यातक में जारी लगातार गिरावट को देखते हुए ये कदम उठाए गए हैं। इससे देश के निर्यातकों बड़ी राहत मिलेगी।-अजय सहाय, महानिदेशक, फिओ


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed