फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Genes will tell how many diseases are hidden in the body

Kanpur News: जीन बताएगा शरीर में कितने रोग छिपे

Mon, 05 Jan 2026 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Genes will tell how many diseases are hidden in the body
कानपुर। मुस्कुराए कानपुर कमेटी के बैनर तले आयोजित हेल्थ कॉन्क्लेव के सत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के लिए संवाद कार्यक्रम अ रोडमैप टू बेटर हेल्थ केयर सर्विसेस इन कानपुर का आयोजन किया गया। एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि जीन की जांच करके व्यक्ति के शरीर के अंदर छिपे रोगों का पता लगाया जाएगा। जांच कार्डियोलॉजी में उपलब्ध की जा रही है।
विज्ञापन

आर्यनगर स्थित क्लब में हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय रहीं। विशिष्ट अतिथि कार्डियोलॉजी निदेशक प्रोफेसर वर्मा और सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी रहे। कहा गया कि स्वास्थ्य सेवाओं को हॉलिस्टिक तरीके से देखा जाए। कार्यक्रम में डॉ. शिवाकांत मिश्रा, बलराम नरूला, डॉ. आदित्य अग्रवाल, डॉ. अवध दुबे, डॉ. बीएन आचार्य आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर वरिष्ठ होम्योपैथिक डॉक्टर हेमंत मोहन, डॉ. मनीष बिश्नोई, डॉ. आरती मोहन, डॉ. उमेश पालीवाल, डॉ. एएस प्रसाद, डॉ. शरद बाजपेई, आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक को बेहतर सेवाएं देने के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कमेटी के संरक्षक डॉ. सुधांशु राय, डॉ. अमरनाथ कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed