फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   General surgery and OPD will start in the district hospital from today

जिला अस्पताल में आज से शुरू होगी सामान्य सर्जरी व ओपीडी

Fri, 04 Jun 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
General surgery and OPD will start in the district hospital from today
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लगी पाबंदियां अब धीरे-धीरे हटने लगी हैं। एक जून से लॉकडाउन में ढील के बाद आज से जिला अस्पताल में सामान्य सर्जरी सहित ओपीडी शुरू होगी। जिससे उपचार कराने के लिए लोगों को सहूलियत मिलेगी। इस बाबत अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को बढ़ते देख भीड़ को कम करने के लिए अप्रैल महीने में जिला अस्पताल की ओपीडी को बंद कर दिया था। हालांकि इमरजेंसी मरीजों को जरूर देखा जा रहा था। सामान्य ओपीडी पर पाबंदी थी। अब धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होना शुरू हो गई तो ब्लैक फंगस के मरीजों का आना शुरू हो गया। जिसे देखते हुए पिछले दिनों जिला अस्पताल मेें ईएनटी, नेत्र रोग व बाल रोग की ओपीडी शुरू करा दी गई थी।
विज्ञापन

अब शासन के निर्देश से जिला अस्पताल में भी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मरीजों के लिए सामान्य सर्जरी व ओपीडी सेवा बहाल कर दी गई है। जिला अस्पताल पुरुष के सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पूर्व में चल रही ओपीडी के अलावा सामान्य सर्जरी चालू की जाएगी। इस दौरान कोविड-19 का पालन करते हुए मरीजों का इलाज होगा। मरीजों और तीमारदारों की ओर से मास्क लगाने के साथ दो गज की दूरी का पालन करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौसगंज की महिला कोरोना संक्रमित
कानपुर देहात। जिले में गुरुवार को सिर्फ एक कोरोना संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि मूसानगर क्षेत्र के गौसगंज की रहने वाली महिला की एंटीजन किट से जांच में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5843 पहुंच गई है। जबकि 70 संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है।
सीएमओ नहीं दे सके आपदा खर्च का हिसाब
कानपुर देहात। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार शाम आपदा के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम जेपी सिंह ने सीएमओ डॉ. राजेश कटियार से आपदा के संबंध में खर्च की गई राशि का ब्योरा मांगा। जिसे सीएमओ नहीं बता सके। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पूर्व में आपदा के दौरान खर्च किए गए बजट का ब्योरा न देने तक और धन देने से साफ मना कर दिया।

पोर्टल क्रैश होने से बाधित हुआ वैक्सीनेशन
कानपुर देहात। जिला अस्पताल सहित दस सीएचसी के 59 केंद्रों पर सुबह नौ बजे वैक्सीनेशन शुरू किया गया। करीब 11 बजे वैक्सीनेशन पंजीकरण व अन्य ब्योरा दर्ज करने का पोर्टल क्रैश होने के कारण वैक्सीनेशन बाधित हो गया। वैक्सीनेशन के नोडल डिप्टी सीएमओ डॉ. महेंद्र जतारया ने बताया कि दिल्ली से ही पोर्टल क्रैश होने के कारण करीब 15 मिनट तक वैक्सीनेशन प्रभावित रहा। खामी सही होते ही दोबारा वैक्सीनेशन शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed