{"_id":"6a0b73029ea8754d2c021da7","slug":"geetanjali-hbtu-winners-club-and-sir-padampat-won-kanpur-news-c-362-1-ka11003-147818-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गीतांजलि, एचबीटीयू, विनर्स क्लब और सर पदमपत ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गीतांजलि, एचबीटीयू, विनर्स क्लब और सर पदमपत ने बाजी मारी
विज्ञापन
कानपुर। केडीएमए क्रिकेट लीग में चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन मैचों में गीतांजलि क्लब, एचबीटीयू, विनर्स क्लब और सर पदमपत सिंहानिया स्कूल एकेडमी ने जीत दर्ज की। विभिन्न मैदानों पर हुए इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
पहले मैच में श्यामनगर के आरपीसीए मैदान पर गीतांजलि क्लब ने वैदिक यूनियन क्लब को 73 रन से हराया। गीतांजलि ने 35 ओवर में पांच विकेट पर 246 रन बनाए, जिसमें अनूप गौतम के 98 और कृष्णकांत द्विवेदी के 75 रन शामिल थे। हार्दिक ने गेंदबाजी में दो विकेट लिए। जवाब में वैदिक यूनियन क्लब 35 ओवर में आठ विकेट पर 173 रन ही बना सका, जिसमें तनुष अवस्थी ने 41 और ध्रुव सोनी ने 35 रन जोड़े। सुजल ने तीन विकेट लेकर मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता।
एचबीटीयू मैदान पर दूसरे मुकाबले में एचबीटीयू ने स्टार क्रिकेट क्लब को चार विकेट से मात दी। स्टार क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में सात विकेट पर 183 रन बनाए, जिसमें नमन जयसवाल के 48 रन थे। मंजेश और ध्रुव ने दो-दो विकेट लिए। एचबीटीयू ने 30.1 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाकर मैच जीता, जिसमें वैभव ने नाबाद 43 और शिवम ने 32 रन बनाए। वैभव को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन
श्यामनगर के पीएसी मैदान पर तीसरे मैच में विनर्स क्लब ने ओलंपिक रजिस्टर्ड को सात विकेट से हराया। ओलंपिक रजिस्टर्ड ने 31.5 ओवर में 159 रन बनाए, जिसमें राधेश्याम ने 53 और प्रबल ने 28 रन का योगदान दिया। अखिलेश निषाद ने चार विकेट लिए, जबकि मीसम अब्बास और कृष्णा ने दो-दो विकेट चटकाए। विनर्स क्लब ने 18.3 ओवर में तीन विकेट पर 161 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। सार्थक लोहिया ने नाबाद 60 और प्रियांशु ने नाबाद 57 रन की पारी खेली। अखिलेश निषाद को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
जाजमऊ के जेम्स मैदान पर चौथे मुकाबले में सर पदमपत सिंहानिया स्कूल एकेडमी ने वंडर्स क्लब को 22 रन से हराया। एकेडमी ने 36 ओवर में छह विकेट पर 263 रन बनाए, जिसमें शिवा सोनकर ने 86 और अविनाश यादव ने 50 रन बनाए। हिमेंद्र यादव और साहुल वर्मा ने दो-दो विकेट लिए। वंडर्स क्लब 35 ओवर में 241 रन पर सिमट गया, जिसमें निलेश कॉल ने 103 रन की शतकीय पारी खेली। अविनाश यादव, प्रखर और शिवा सोनकर ने दो-दो विकेट लिए। शिवा सोनकर को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।