{"_id":"6161a2498ebc3e61ef7d2e11","slug":"geeta-shakya-statement-against-priyanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: गीता शाक्य बोलीं- प्रियंका का झाडू़ लगाना सिर्फ चुनावी स्टंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: गीता शाक्य बोलीं- प्रियंका का झाडू़ लगाना सिर्फ चुनावी स्टंट
Sat, 09 Oct 2021 08:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 Oct 2021 08:08 PM IST
सार
गीता शाक्य ने कहा कि भाजपा किसी जाति वर्ग समुदाय से विद्वेष नहीं रखती है। सर्व समाज के लिए योजनाएं लागू कर उनका क्रियान्वयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के दिखावटी झाडू़ लगाने पर सीएम योगी आदित्य नाथ ने सोच समझकर ही टिप्पणी की थी। कांग्रेस सिर्फ चुनावी स्टंट कर रही है।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार संजीदगी से काम करती है। किसी भी घटना में दोषियों को सजा दिलाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड की जांच चल रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, चाहे वह मंत्री का बेटा हो या कोई अन्य।
शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रांतीय पदाधिकारियों के सम्मेलन में चित्रकूट आईं प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कई सवालों का जवाब टाल दिए। कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में हत्या मामले में उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
जब बताया गया कि अभी तो फरार आरोपियों पर इनाम बढ़ाया गया है तो बिना जवाब दिए आगे बढ़ गईं। इसके पूर्व भाजपा की कार्यसमिति से सांसद मेनका गांधी और सांसद वरुण गांधी को हटाने के सवाल पर कहा कि जरूरत के हिसाब से संगठन उन्हें कोई जिम्मेदारी देगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा किसी जाति वर्ग समुदाय से विद्वेष नहीं रखती है। सर्व समाज के लिए योजनाएं लागू कर उनका क्रियान्वयन किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, बुंदेलखंड प्रांत की अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित व चित्रकूट जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी भी मौजूद रहीं।