फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gaurav Khanna from Kanpur has won Bigg Boss 19, and his family members have expressed their happiness

Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना की जीत से कानपुर झूम उठा, सलमान की फिल्म ऑफर ने बढ़ाई परिजनों की खुशी

Mon, 08 Dec 2025 11:47 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 08 Dec 2025 11:47 PM IST
सार

विनोद खन्ना और शशि खन्ना ने बताया कि फिनाले का रिजल्ट आने से पहले हमारी धड़कनें बढ़ गई थीं। लगा कि पता नहीं कौन जीतेगा लेकिन जैसे ही गौरव का नाम अनाउंस हुआ हम सभी खुशी से उछल पड़े। मां शशि खन्ना ने बताया कि साढ़े तीन माह बेटे से दूर रहने का गम तो था लेकिन हम उसे टीवी पर देख रहे थे। हालांकि आज उसकी सफलता ने सभी परेशानियों को दूर कर दिया।

विज्ञापन
Gaurav Khanna from Kanpur has won Bigg Boss 19, and his family members have expressed their happiness
कानपुर का बेटा गौरव बिग बॉस विनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिग बॉस जीतने के बाद शहर के सिविल लाइंस निवासी गौरव खन्ना को सलमान खान ने फिल्म ऑफर की है। इस खुशी को गौरव ने सबसे पहले पिता विनोद खन्ना और माता शशि खन्ना से साझा किया। उन्होंने फोन कर पिता से कहा कि सलमान के साथ मंच साझा करने का उसका सपना बिग बॉस ने पूरा कर दिया। बेटे की जीत पर घर में जहां जश्न का माहौल रहा वहीं परिजनों ने घर में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

विज्ञापन

गौरव ने फोन पर बताया कि बिग बॉस में रहने के बाद परिवार की बहुत याद आई क्योंकि उसके पास फोन नहीं था। करीब साढ़े तीन महीने फोन बंद होने के चलते अब यह चालू नहीं हो रहा है। इसलिए उन्होंने किसी दूसरे के नंबर से फोन कर खुशी जाहिर की। पिता विनोद खन्ना ने बताया कि बिग बॉस के घर में रहने के दौरान गौरव से बात नहीं हुई और जब बात हुई तो बड़ी खुशी के साथ। मां शशि खन्ना ने बताया कि साढ़े तीन माह बेटे से दूर रहने का गम तो था लेकिन हम उसे टीवी पर देख रहे थे। हालांकि आज उसकी सफलता ने सभी परेशानियों को दूर कर दिया। गौरव के चाचा सतीश खन्ना ने भी खुशी जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव ने बताया कि वह जल्द ही खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आएंगे। हालांकि इसके लिए उनका परिवार राजी नहीं है। वहीं पिता विनोद ने भी कहा कि गौरव को खतरों के खिलाड़ी में भेजने की इच्छा नहीं है। गौरव ने 2002 में भाभी टीवी सीरियल में काम किया। हालांकि इसमें उनका रोल बहुत छोटा था। इसके बाद गौरव ने मॉडलिंग की और कुमकुम सीरियल में रोल मिला। उसके बाद मेरी डोली तेरे अंगना, ये प्यार ना होगा कम, संतान, जीवनसाथी, चंद्रकांता, सीआईडी, अनुपमा जैसे सीरियल में भी उन्होंने काम किया। गौरव के पिता ने बताया कि सबसे ज्यादा पहचान गौरव को अनुपमा के अनुज कपाड़िया के रोल से मिली, जिससे वह घर-घर में पहचाना जाने लगा। फिर गौरव ने मास्टर शेफ में ट्रॉफी जीती और अब बिग बॉस के विनर बनते ही शहर का नाम रोशन किया है। सिविल लाइंस निवासी और गौरव के पड़ोसी सरदार अहमद ने बताया कि बचपन से उसे कम बात करने की आदत थी लेकिन जब भी वो आता तो हमारी सलाम दुआ होती रहती थी।

विज्ञापन

विजेता का एलान होने के पहले बढ़ गई थीं धड़कनें
विनोद खन्ना और शशि खन्ना ने बताया कि फिनाले का रिजल्ट आने से पहले हमारी धड़कनें बढ़ गई थीं। लगा कि पता नहीं कौन जीतेगा लेकिन जैसे ही गौरव का नाम अनाउंस हुआ हम सभी खुशी से उछल पड़े। मां ने कहा कि नकारात्मक लोगों के साथ रहते हुए भी उसने खुद को सकारात्मक रखा था। मैं टीवी में देखकर सोचती थी कि वह सीधा-सादा बंदा है। उसे ये लोग क्यों परेशान करते हैं। गौरव ने अपने घर में कई खूबसूरत पेंटिंग बना रखी हैं। उसे पेंटिंग का बहुत शौक था। स्कूल के समय उसने आर्ट में काफी प्राइज जीते। उन्होंने बताया कि स्कूल में भी सभी उसे बहुत प्यार करते थे। उसके लिए कला विषय को भी 12वीं में शुरू कराया, जो बड़ी बात थी।

सलमान के साथ मंच साझा करने के लिए किया बिग बॉस
पिता विनोद खन्ना ने बताया कि गौरव सलमान खान का बड़ा फैन है। उसने बिग बॉस भी इसीलिए जॉइन किया। सलमान ने बिग बॉस विजेता बनते ही मंच पर गौरव को बधाई दी और फिल्म भी ऑफर कर दी है, जो बड़ा मौका है। गौरव ने 12वीं तक की पढ़ाई सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल कैंट से की। पीपीएन डिग्री कॉलेज से स्नातक करने के बाद वह एमबीए करने मुंबई गए। वहां पर पढ़ाई के साथ अभिनय की दुनिया में हाथ आजमाया और सफलता मिलती गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed