{"_id":"645480fbe67997f1ef0b1b2d","slug":"gangsters-served-on-pandey-gang-of-railway-in-kanpur-used-to-get-bail-in-15-days-2023-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Crime: रेलवे के पांडेय गैंग पर गैंगस्टर तामील, 15 दिन में करा लेते थे जमानत, तबाड़तोड़ कर रहे थे लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Crime: रेलवे के पांडेय गैंग पर गैंगस्टर तामील, 15 दिन में करा लेते थे जमानत, तबाड़तोड़ कर रहे थे लूटपाट
Fri, 05 May 2023 09:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 05 May 2023 09:37 AM IST
सार
Kanpur News: रेलवे यात्रियों से लूटपाट करने वाले पांडेय गैंग पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि ये 15 दिनों में ही जमानत करा लेते थे। जेल से छूटने के बाद ताबड़तोड लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में ट्रेनों में लूटपाट, चेन स्नेचिंग और छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले रेलवे के पांडेय गैंग पर गैंगस्टर तामील करा दिया गया है। यह गैंग गिरफ्तार होने पर मजबूत पैरवी के दम पर 15 दिनों के भीतर जमानत करा लेता था और फिर से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने लगता था।
विज्ञापन
इस पर जीआरपी ने पांडेय गिरोह के सरगना संतोष कुमार पांडेय समेत चार सदस्यों पर गैंगस्टर लगाया है। जीआरपी ने जेल जाकर गैंगस्टर तामील कराया है। जीआरपी में रजिस्टर्ड पांडेय गैंग पिछले तीन साल से सक्रिय था। इसके बदमाश कई बार जेल भी जा चुके हैं।
विज्ञापन
जीआरपी ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के यहां से अनुमति मिलने के बाद सभी आरोपियों को निरुद्ध किया गया है। इसके साथ ही इनकी अर्जित संपति का भी ब्योरा जुटाया जा रहा है और जल्द ही संपति भी कुर्क की जाएगी। गैंग अपने वकीलों के जरिए पैरोकारी करवा जल्द बाहर आ जाते थे पर अब जल्दी बाहर न आ पाएंगे।
विज्ञापन
पांडेय गैंग के ये सदस्य हुए गैंगेस्टर में निरुद्ध
- संतोष कुमार पांडेय (सरगना), बड़ा कठार थाना दुर्गागंज जिला भदोही। हाल पता मोहल्ला दुर्गा कुड, कबीरनगर शंकर बाबा के किराये के मकान में थाना भेलूपुर, वाराणसी।
- निजाम कुरैशी, 410 मोहल्ला दरियापुर थाना कोतवाली, सुल्तानपुर।
- जुगल किशोर विश्वकर्मा , 67/80 हरबंश मोहाल, कानपुर।
- सुशील सिंह आरा रोड अमित होटल के सामने , विक्रमगंज, रोहतास बिहार।
- सुरेश सिंह लेठूपुर, सारनाथ, वाराणसी।