फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gangster's recommendation on seven accused of Sanjit murder case, police could not find dead body till date

संजीत हत्याकांड के सात आरोपियों पर गैंगस्टर की संस्तुति, पुलिस आज तक नहीं ढूंढ पाई लाश

Fri, 15 Jan 2021 02:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 15 Jan 2021 02:00 PM IST
विज्ञापन
Gangster's recommendation on seven accused of Sanjit murder case, police could not find dead body till date
संजीत हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के संजीत यादव अपहरण और हत्याकांड में डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने प्रशासन से महिला समेत सात आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए संस्तुति की है। बर्रा थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि मामले में मास्टर माइंड रामजी शुक्ला, ईशू उर्फ ज्ञानेंद्र यादव, कुलदीप गोस्वामी, नीलू सिंह, प्रीति शर्मा, चीता और चुन्नी सिंह को जेल भेजा गया था। इनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।
विज्ञापन


गैंगस्टर की कार्रवाई पर मुहर लगने के बाद आरोपियों पर कुर्की की भी कार्रवाई के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी। सभी ने गिरोह बना कर पहले लैब टेकिभनशियन बर्रा पांच निवासी संजीत का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या करने के बाद परिजनों से 30 लाख की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन

यह है मामला
लैब टेक्नीशियन संजीत यादव का 22 जून को अपहरण हुआ था। 29 जून को उसके परिवारवालों के पास फिरौती के लिए फोन आया। 30 लाख रुपए फिरौती मांगी गई थी। परिवारवालों ने पुलिस की मौजूदगी में 30 लाख की फिरौती दी थी। लेकिन न तो पुलिस अपहरणकर्ताओं को पकड़ पाई, न संजीत यादव को बरामद कर सकी। 21 जुलाई को जब पुलिस ने सर्विलांस की मदद से संजीत के दो दोस्तों को पकड़ा तो पता चला कि उन लोगों ने संजीत की 26 जून को हत्या कर दी। शव को पांडु नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस मामले में एक आईपीएस समेत 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था। पुलिस ने पांडु नदी में कई बार लगातार स्च अभियान चलाया, लेकिन संजीत का शव नहीं मिला। बाद में सरकार ने इस मामले की जांच को सीबीआई को सौंपने का फैसला किया था लेकिन जांच अभी शुरू नहीं हो सकी है जिसको लेकर परिजनों में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed