फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   narendra modi rally in up Gangster felt before release, former SP will remain in jail

प्रधानमंत्री की रैली में हिंसा की साजिश: रिहाई से पहले लगा गैंगस्टर, जेल में ही रहेंगे पूर्व सपाई

Wed, 05 Jan 2022 09:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 Jan 2022 09:52 AM IST
सार

प्रधानमंत्री की रैली में हिंसा की साजिश रचने वाले आरोपियों की सोमवार को ही कोर्ट ने जमानत मंजूर कर दी थी। मंगलवार को आरोपी रिहा होने वाले थे। रिहाई के आदेश से कुछ देर पहले ही पुलिस ने चार्जशीट लगाकर आरोपियों पर गैंगस्टर लगा दिया। फिलहाल आरोपी जेल में ही रहेंगे। 

विज्ञापन
narendra modi rally in up Gangster felt before release, former SP will remain in jail
असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर

विस्तार

प्रधानमंत्री की रैली में हिंसा की साजिश रचने वाले 8 आरोपियों पर पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सपा छात्रसभा का क्षेत्रीय मंत्री (अब निष्काषित) सचिन केसरवानी को गैंग का लीडर बनाया है। सचिन ही पूरे मामले का मुख्य साजिशकर्ता है। 
विज्ञापन


सोमवार को ही कोर्ट ने आरोपियों की जमानत मंजूर कर दी थी। मंगलवार को आरोपी रिहा होने वाले थे। रिहाई के आदेश से कुछ देर पहले ही पुलिस ने चार्जशीट लगाकर आरोपियों पर गैंगस्टर लगा दिया। फिलहाल आरोपी जेल में ही रहेंगे। 
विज्ञापन


 28 दिसंबर को सपा नेताओं ने अपनी ही कार में भाजपा का झंडा व पोस्टर लगाकर उसमें तोड़फोड़ की थी। दर्शाने का प्रयास किया था कि भाजपा नेता की गाड़ी में सपाइयों ने तोड़फोड़ की। जिससे दोनों के बीच बवाल हो जाए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने पांच नेताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया था। सोमवार को जमानत मिलते ही पुलिस ने चार्जशीट के साथ गैंगस्टर की फाइल तैयार की। मंगलवार को कोर्ट में पहले चार्जशीट दाखिल की और फिर गैंगस्टर की कार्रवाई की। तत्काल कोर्ट और जेल में इस संबंध में दस्तावेज तामील कराए। इस तरह से रिहाई से पहले हुई कार्रवाई की वजह से आरोपी जेल में ही रहेंगे। 

इन पर हुई कार्रवाई 

पुलिस ने जिनपर गैंगस्टर लगाया है उसमें सचिन केसरवानी, अभिषेक रावत, सुकांत शर्मा, निकेश यादव, अंकुर पटेल, अंश उर्फ सीबू, जीतू बाल्मीकि व अरुण शामिल हैं। 

घटना से शहर की कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास था। किसी को भी चुनाव प्रक्रिया या सामान्य रूप से शांति व्यवस्था को प्रभावित करने नहीं दिया जाएगा। इसलिए आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एनएसए भी लगाया जाएगा।
- असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed