कानपुर: गैंगस्टर अंकित लाला का हुक्का बार फिर खुला, पुलिस ने दबिश देकर बंद कराया
कानपुर में हाल ही में गैंगस्टर अंकित लाला का ड्रामा हुक्का बार पुलिस ने सील कराया था। लेकिन मंगलवार शाम हुक्का बार फिर खोला गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस ने दबिश देकर हुक्का बार बंद कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैंगस्टर अंकित लाला ने सील होने के बावजूद मंगलवार शाम को हुक्का बार खोला। कुछ ही देर में इसकी जानकारी अफसरों को हुई। पुलिस ने दोबारा दबिश दी और उसको बंद करवा दिया। हालांकि इसमें स्थानीय चौकी पुलिस की मिलीभगत सामने आ रही है। हैरानी की बात ये है कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर सख्त कार्रवाई होने के बावजूद गैंगस्टर के गुर्गों ने हुक्का बार खोला। अब स्थानीय पुलिस भी जांच की जद में आ गई है।
दरअसल अंकित लाल के साथ क्राइम ब्रांच के दरोगा मोहम्मद आसिफ की फोटो अमर उजाला ने प्रकाशित की थी। जिसके बाद आसिफ निलंबित किया गया था। वहीं, पुलिस ने अंकित के हुक्का बार में दबिश देकर उसको बंद करवा दिया था। अंकित समेत सात पर मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार शाम करीब सात बजे पाया गया कि हुक्का बार खुला है। इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर को हुई, उन्होंने तत्काल डीसीपी को निर्देशित किया। जिसके बाद कोहना पुलिस ने उसको बंद करवाकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। हालांकि चौकी पुलिस ने गुमराह करते हुए बताया कि हुक्का बार खुला ही नहीं था, जबकि उसके खुलने के पुख्ता साक्ष्य मौजूद हैं।
आखिर क्यों नहीं तलाश पा रही पुलिस
जब पुलिस ने हुक्का बार में तीन दिन पहले दबिश दी थी, तब अंकित लाला फरार हो गया था। पुलिस उसको अब तक नहीं पकड़ सकी है। सूत्रों ने बताया कि अंकित शहर में ही है और वह फोन पर परिचितों से बातचीत भी कर रहा है। वह बचने की जुगत में जुटा है। हालांकि पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा का कहना है कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। गैंगस्टर पर भी सख्त कार्रवाई होगी।