{"_id":"679d1d8cccdcc589ef01b4c0","slug":"gangsi-and-basak-rajbeh-are-dry-farmers-are-worried-etawa-news-c-216-1-etw1002-120982-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सूखे पड़े गांगसी व बासक रजबहे, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सूखे पड़े गांगसी व बासक रजबहे, किसान परेशान
विज्ञापन
ताखा। रजबहे में पानी न आने से कस्बा क्षेत्र के किसान परेशान हैं। फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। इस समय गेहूं की फसल को दूसरी व तीसरी सिंचाई की जरूरत है लेकिन रजबहे सूखे होने से अभी तक सिंचाई नहीं हो सकी है। अगर जल्द ही फसल को पानी नहीं मिला तो उपज पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है।
इस वक्त गांगसी व बासक दोनों ही रजबहे सूखे पड़े हैं। मौसम में आए बदलाव से दिन के समय तेज धूप खिल रही है ऐसे में फसल को पानी की जरूरत है लेकिन रजबहे पानी से खाली हैं। क्षेत्र के समथर, अमथरी, अहिवरनपुर, हविलिया, कायमपुरा, नगला भिखारीदास, नगरिया यादवान, बेलाहार, रतहरी के किसानों का कहना है कि कई दिनों से रजबहों में पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे अब फसल की सिंचाई के लिए इंजन की तलाश कर रहे हैं।
किसान लखन यादव, अनुज कुमार, पंकज कुमार, धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि यदि जल्द ही रजबहों में पानी नहीं छोड़ा गया तो गेहूं की पैदावार में गिरावट हो सकती है। एसडीओ सिंचाई डीपी मित्तल का कहना है कि क्षेत्र में शनिवार को यह पानी पहुंच जाएगा और किसान अपनी फसल की सिंचाई कर सकेंगे।