घाट किनारे शौच के लिए गई महिला से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र की महिला अपने पति व दो बच्चों के साथ शुक्रवार को चित्रकूट घूमने के लिये अाई थी। सभी लोग शाम को रामघाट पर गंगा आरती में पहुंचे। महिला ने बताया कि कुछ देर बाद वह घाट किनारे शौच के लिए गई थी।
इस दौरान घाट से कुछ दूर बालाजी मंदिर के पीछे एक चबूतरे के पास तीन लोगों ने उसे दबोच लिया। तीनाें युवक महिला काे वहां से घसीटते हुये सुनसान स्थान पर ले गए। महिला ने चीखने चिल्लाने की बहुत काेशिश की पर दबंगाें ने महिला का मुंह दबा लिया।
दबंगाें के चंगुल से छूटने बाद महिला किसी तरह अपने पति के पास पहुंची और आपबीती बताई। पति-पत्नी सीतापुर चौकी गए तो उनसे कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा गया। शनिवार सुबह महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। अपर एसपी बलवंत चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच कर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर अाराेपियाें की तलाश की जा रही है।