फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ganges hopes to get a new life

‘कमल’ से मोक्षदायिनी को नये जीवन की उम्मीद

Thu, 23 Mar 2017 08:11 AM IST
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Mar 2017 08:11 AM IST
विज्ञापन
ganges hopes to get a new life
डेमो
उत्तराखंड और यूपी में भाजपा की सरकार आने के बाद गंगा को अब नया जीवन मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। पिछले करीब 20 वर्षों से गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की योजनाओं और गंगा की हालत पर नजर दौड़ाई जाए तो योजनाओं में कई अरब की राशि खर्च हो गई लेकिन गंगा में प्रदूषण घटने के बजाए बढ़ता ही गया है।
विज्ञापन


हरिद्वार से चलकर बनारस के बीच तक गंगा का प्रदूषण सबसे ज्यादा रहता है। यह रिपोर्ट केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कई बार जारी कर चुका है। गंगा में प्रदूषण सबसे ज्यादा कानपुर और इसके आसपास के जनपदों में रहता है। यूपी में सरकार बनने के बाद जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने एक चैनल को दिए गए बयान में कहा था कि गंगा का प्रदूषण वास्तविक रूप से अब दूर होगा।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि अभी तक यूपी सरकार का सहयोग नहीं मिलने से गंगा को लेकर किसी भी योजना को पूरा करने में दिक्कत आ रही थी। केंद्र में भजापा की सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा की निर्मलता और अविरलता को बनाए रखने के लिए नमामि गंगे मिशन की शुरुआत की थी। इस मिशन को अब सरकार के प्राधिकरण के रूप में स्थापित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए दोनों राज्यों में ंसरकार होने के साथ-साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अभी केंद्र के नमामि गंगे मिशन के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। इससे साफ जाहिर है कि यूपी और उत्तराखंड दोनों सरकारों की तरफ से जल्द ही गंगा एक्शन का नया प्लान सामने आएगा। इस बीच मिशन फॉर क्लीन गंगा के सलाहकार संजय चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों प्रदेशों में सरकारों का गठन हो गया है, अब सभी रुके कार्यों की रिपोर्ट विभागों से मांगी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed