फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ganga yatra grand welcome in Farrukhabad

कन्नौज: गंगा यात्रा में आगे निकलने की होड़ में टकराईं तीन गाड़ियां

Thu, 30 Jan 2020 01:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 30 Jan 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Ganga yatra grand welcome in Farrukhabad
कन्नौज में गंगा यात्रा का हुआ भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में नमामि गंगे योजना के तहत प्रदेश के 26 जनपदों से होकर निकाली जाने वाली गंगा यात्रा बुधवार देर रात पांचाल घाट पहुंची। आगमन स्थल पर शाम से ही इंतजार में डटे नोडल अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी व मंत्री ने गंगा यात्रा पहुंचते ही पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। देर रात आरती हुई इससे पहले दीपदान का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन


जनपद बदायूं से होकर आने वाली गंगा यात्रा का जनपद में आगमन का समय 4.30 बजे निर्धारित था। इसके लिए राजेपुर क्षेत्र के गांव गूजरपुर पमारान में आगमन स्थल के साथ पहला स्वागत द्वार बनाया गया। निर्धारित समय से करीब पांच घंटे से अधिक विलंब से गंगा यात्रा आगमन स्थल पर पहुंची। वहां पहले से मौजूद प्रदेश सरकार के मंत्री, जिले के विधायक, नोडल अधिकारी आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रजनीश गुप्ता, जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, डीडी पंचायती राज कानपुर अभय कुमार शाही, डीडी चित्रकूट दिनेश सिंह, सीडीओ डा.राजेंद्र पैंसिया, डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी सहित जिले के अधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन


लोगों को गंगा स्वच्छता के लिए प्रेरित कर सहयोग करने की अपील की गई। इसके बाद यहां से चली गंगा यात्रा का हुसैनपुर राजपूर, अमृतपुर, राजेपुर राठौरी, जमापुर मोड़ पर बनाए गए द्वारों पर जोरदार स्वागत किया गया। सभी स्वागत द्वारों पर पहले से ही नोडल अधिकारी तैनात थे। गंगा यात्रा में गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर विकास शहरी समग्र विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री लाखन सिंह राजपूत, जिला प्रभारी सहकारिता विभाग मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मंत्री बृजेश पाठक के अलावा विधायक सुशील शाक्य, नागेंद्र सिंह राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता आदि गंगा यात्रा में शामिल रहे। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, केंद्रीय राज्यमंत्री पर्यावरण एवं जलवायु बाबुल सुप्रियो के भी शामिल होने का कार्यक्रम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा यात्रा कन्नौज पहुंची। यहां यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। गंगा यात्रा में आगे निकलने की होड़ में पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडे और भाजपा नेता राजीव ठाकुर सहित तीन गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed