{"_id":"624ebf386769216c815b4e74","slug":"ganga-will-be-pollution-free-1-9-crore-skimmer-machine-came-for-cleaning","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा होगी प्रदूषण मुक्त: सफाई के लिए आई 1.9 करोड़ की मशीन, मॉनिटरिंग होगी आसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा होगी प्रदूषण मुक्त: सफाई के लिए आई 1.9 करोड़ की मशीन, मॉनिटरिंग होगी आसान
Thu, 07 Apr 2022 04:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 07 Apr 2022 04:09 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत कानपुर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 1.9 करोड़ रुपये से नदी की सफाई के लिए स्कीमर मशीन लगाई गई है।
विज्ञापन
स्कीमर मशीन का निरीक्षण करते अधिकारीगण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में गंगा में कचरे की सफाई के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नगर निगम के सहयोग से नई स्किमर मशीन आ गई है। बुधवार को इसे गंगा में उतारा गया। पिछले वर्ष भी किराए पर लगाई गई स्किमर मशीन से कुछ समय तक सफाई की गई थी। लेकिन, ठेके की अवधि खत्म होने के बाद स्किमर वापस हो गई थी। अब परीक्षण ठीक रहा तो 15 दिन बाद यह मशीन नियमित सफाई करेगी।
विज्ञापन
मुंबई में बनी इस मशीन की कीमत 1.9 करोड़ रुपये है। इसके जरिए पानी में पड़ी पॉलिथीन, कपड़े, धातु की वस्तुएं, पशु व पक्षियों के शवों को आसानी से हटाया जा सकता है। यह पानी से खरपतवार को हटाने में भी सहायक है। इस मशीन को पांच साल तक स्मार्ट सिटी के माध्यम से संचालित किया जाएगा। उसके बाद इसे नगर निगम को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने बताया कि यह मशीन रोजाना आठ किलोमीटर दूरी तक सफाई करेगी। इससे निकलने वाला कचरा उसी दिन नगर निगम हटाएगा। मशीन के रखरखाव में नमामि गंगे और जिला गंगा समिति का भी सहयोग रहेगा। मंडलायुक्त ने मशीन बनाने वाली कंपनी को इसमें जीपीएस लगाने को कहा है, जिससे इसकी रोजाना की मॉनिटरिंग की जा सके। इस मौके पर नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन