फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ganga water level decreased in kanpur

घाटों से बहुत दूर हुईं गंगा, पहले कभी नहीं दिखी ऐसी हालत

Sat, 22 Apr 2017 05:27 PM IST
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 22 Apr 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
ganga water level decreased in kanpur
अब तक के सबसे निचले जल स्तर पर पहुंचीं गंगा - फोटो : मनोज चौरसिया

घाटों से गंगा अब काफी दूर हो चुकी हैं। कानपुर शहर में गंगा की ऐसी हालत पहले कभी नहीं देखने को मिली। एक सप्ताह के अंदर गंगा का तेजी से गिरता जलस्तर अभी तक नहीं सुधरा है बिठूर, परमठ, मैग्जीन और भैरोघाट में पानी घुटनों के नीचे तक आ गया। शनिवार को गंगा का जलस्तर 356 फीट तक लुढ़ककर निचले स्तर पर पहुंच गया। इस कदर गिरावट होने से भैरोघाट पंपिंग स्टेशन से जलापूर्ति ठप होने की आशंका है।

विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक ने बैराज से ज्यादा पानी छोड़ने के लिए सिंचाई विभाग से आग्रह किया है। भैरोंघाट पंपिंग स्टेशन के पास गुरुवार को गंगा का जलस्तर 355.9 फीट दर्ज किया गया। जलकल विभाग ने भैरोंघाट पंपिंग स्टेशन के पास गंगा में बंधा बनाने का कार्य फिर शुरू कर दिया है। जलकल महाप्रबंधक आरपीएस सलूजा के अनुसार  पंपिंग स्टेशन के पास तीन ड्रेजर और चौथा ड्रेजर कटरी की तरफ स्थित बड़ा मंगलपुर गांव की तरफ लगाया है। 
विज्ञापन

 

परमठ घाट में गंगा के पानी से आ रही भीषण बदबू

कानपुर के गंगा घाटों में तेजी से गिरता जल स्तर परेशानियों का सबब बनता जा रहा है। परमठ घाट के नाव चालकों का कहना है कि आज तक ऐसी हालत गंगा की नहीं देखी। नाविक राम खिलावन ने बताया कि यही हालात रहे तो पीने के पानी की भी दिक्कतें आ सकती हैं क्योंकि गंगा से ही पानी फिल्टर होकर सप्लाई के लिए शहर में पहुंचता है। कानपुर के जिला प्रशासन को जल्द से जल्द जल संकट को दूर करने के उपाय करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


भैरोघाट पंपिंग स्टेशन के पास गंगा के जलस्तर की स्थिति
तारीख    जलस्तर (फीट में)

1 अप्रैल    357.0
11 अप्रैल    356.40
12 अप्रैल    356.60
17 अप्रैल    356.0
18 अप्रैल    356.10
19 अप्रैल    356.20
20 अप्रैल    355.90
21 अप्रैल    355.9

22 अप्रैल    356.0

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed