फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ganga created sand sculptures

गंगा किनारे बनाईं बालू कलाकृतियां

Sat, 26 Dec 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 26 Dec 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ganga created sand sculptures

चिकितुषी ने शुक्रवार को सरसैया घाट पर ‘गंगा ओ गंगा’ सैंड आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 200 कलाकारों ने हिस्सा लिया। सबसे अच्छी कलाकृति बनाकर एंडेवर आर्टिस्ट ग्रुप अव्वल रहा।

विज्ञापन


दूसरा पुरस्कार निर्भया-बी आर्टिस्टिक ग्रुप और तीसरा पुरस्कार कला संगम को मिला। सांत्वना पुरस्कार क्रिएटिव क्रिएटर्स और ब्रीज ग्रुप ने हासिल किया।


चिकितुषी की महासचिव डॉ. पूर्णिमा तिवारी के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में गंगा उत्सव को बड़ा दिन के साथ जुगलबंद किया गया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी ने तो शायद ही कभी बालू से घरौंदों को बनाया हो। इससे युवा पीढ़ी बाल्यावस्था से जुड़ती है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बिंदास, झक्कास, गणेश:, श्रीयश, क्रिएट टाइम, इंडीवर, कला संगम, धुआंधार ग्रुप नाम से कला प्रस्तुत की। इसमें पर्यावरण, निर्भया कांड, शिवगंगा, कन्या भ्रूण हत्या, मैरी क्रिसमस, स्मार्ट कानपुर जैसी कलाकृति बनाई गईं। इस मौके पर डॉ. कालरा व डॉ. नुपुर ने सफाई का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में डॉ. दीपा पाठक, राजकुमार, डॉ. लोकेश्वर सिंह रहे। कार्यक्रम में डॉ. जयकरण निषाद, डॉ. के मोहन, मोनिका, प्रेम कुमारी मिश्रा, अतीक, कल्पना गुप्ता, पूजा शुक्ला, डॉ. वंदना, डॉ. अजय, अतहर नईम, अखिलेश, राजवीर, प्रमोद, अतुल, उमा, ज्ञानेंद्र, दीप्ती शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed