{"_id":"689a566e122e5520980b1d12","slug":"ganga-can-reach-danger-mark-today-careless-people-are-playing-with-danger-kanpur-news-c-362-1-ka11006-128888-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खतरे के निशान तक आज पहुंच सकती गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खतरे के निशान तक आज पहुंच सकती गंगा
विज्ञापन
गंगा का बढ़ा जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। सावधान रहें क्योंकि मंगलवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 115 मीटर तक पहुंच सकता है। दरअसल मंगलवार को पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी आने की आशंका है। अभी हर दिन गंगा का जलस्तर 30 सेंटीमीटर बढ़ रहा है। इसे लेकर तटीय इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है और बैराज के अधिकारी, सिंचाई विभाग के साथ जिला प्रशासन स्थिति पर नजर रखे है।
बैराज अधिकारियों के मुताबिक अभी तक हर दिन तीन से चार लाख क्यूसेक तक ही पानी आ रहा था। मंगलवार को इसमें तेजी से बढ़ोत्तरी होगी। पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी आने की संभावना है। इस वक्त गंगा का जलस्तर 113.86 मीटर है। यह चेतावनी बिंदु 114 मीटर से मात्र 14 सेंटीमीटर कम है। सोमवार को हरिद्वार से एक लाख 24 हजार 249 और नरौरा से तीन लाख पांच हजार 41 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा बैराज के सभी 30 गेट लगातार खोले रखे गए हैं। सोमवार को बैराज से तीन लाख 22 हजार 38 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
वर्जन
अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को तेजी से पानी बढ़गा। दो दिन बाद गंगा का जलस्तर घटने की उम्मीद है। -अजय कुमार, अवर अभियंता बैराज निर्माण खंड-2