फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gang Rape And Murder Of Nurse In Unnao, lover was picked up by the police

उन्नाव नर्स मौत मामला: पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं, शक के दायरे में युवती का प्रेमी

Sun, 01 May 2022 12:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 01 May 2022 12:46 PM IST
सार

उन्नाव जिले के एक नर्सिंग होम में नर्स के संदिग्ध मौत के मामले में नई बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात युवती के साथ उसका प्रेमी नर्सिंग होम में था। युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी और प्रेमी ने इनकार किया था। 

विज्ञापन
Gang Rape And Murder Of Nurse In Unnao, lover was picked up by the police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह नर्सिंग होम की छत पर दीवार के सहारे सरिया में युवती का शव लटका मिलने का मामला सामने आया। इस घटना में पुलिस ने युवती के प्रेमी हफीजाबाद निवासी संदीप को हिरासत में लिया है। संदीप ने पुलिस को बताया कि वह भी बांगरमऊ के एक नर्सिंग होम में काम करता है। उसने ही युवती को दूसरे नर्सिंग होम में रखवाया था। उसका और युवती का लगभग एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती लगातार उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रेमी की शादी तय हो जाने से युवती काफी नाराज थी, वह लगातार प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। ऐसा न करने पर जान देने की धमकी दे रही थी। संदीप ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह नर्सिंग होम युवती से मिलने गया था। उसके साथ खाना खाया और रात में ही वहां से चला आया था।

विज्ञापन

कोतवाल बृजेंद्र कुमार में बताया कि प्रेमी संदीप से बारीकी से पूछताछ की जा रही है। युवती के परिजनों को भी बुलाया गया है। खुदकुशी से पहले युवती ने मोबाइल पर किस किससे बात की इसका पता लगाने के लिए उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। वहीं, एएसपी शशिशेखर सिंह ने पोस्टमार्टम में युवती से दुष्कर्म की पुष्टि न होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed