{"_id":"61d34d95bf4c3b02d016ced5","slug":"gang-misdeed-with-girl-in-hamirpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: नशीली गोलियां खिलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, घर के बाहर से तमंचे के बल पर किया था अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: नशीली गोलियां खिलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, घर के बाहर से तमंचे के बल पर किया था अगवा
Tue, 04 Jan 2022 12:55 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:55 AM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में किशोरी से दरिंदगी की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी को नशीली गोलियां खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना तीन दिन पहले की है। पिता ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि वह बाहर रहकर मजदूरी करते हैं।
पत्नी व पुत्री गांव में रहती हैं। बीते 31 दिसंबर की शाम पुत्री बाहर चबूतरे पर बने शौचालय में गई थी। पड़ोसी पुच्ची कोरी व अखिलेश अहिरवार वहां आए और पुत्री को तमंचा लगाकर अगवा कर ले गए। रात भर उसे नशीली गोलियां खिलाकर दोनों ने दुष्कर्म किया।
सुबह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पुत्री घर पहुंची। उसने मां को आपबीती बताई। घटना की जानकारी मिलते ही वह गांव आया और तहरीर दी। थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।