Banda: शराब पिलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी तमंचे की नोक पर घर से जंगल ले गए थे, रिपोर्ट दर्ज
यूपी के बांदा जिले में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़ित पिता की शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। 23 दिन बाद डीएम व एसपी से गुहार लगाने पर तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर में बहन के साथ लेटी किशोरी को तीन युवक तमंचे की नोक पर जान से मारने की धमकी देते हुए पहले जंगल फिर एक कमरे में ले गए और शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे भूरागढ़ पुलिस चौकी में यह बताकर छोड़ गए कि किशोरी उन्हें रेलवे स्टेशन पर बैठी मिली है। पीड़ित पिता ने थाने में घटना बताई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
23 दिन बाद डीएम व एसपी से गुहार लगाने पर तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने डीएम व एसपी को दिए शिकायती पत्र दिया। बताया कि 11 अप्रैल की रात उसकी 17 वर्षीय पुत्री आंगन में अपनी छोटी बहन के साथ लेटी थी। रात एक बजे के करीब गांव के तीन लोग पुत्री को तमंचे की नोक पर बाइक से जंगल में ले गए।
वहां पुत्री को शराब पिलाकर तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे बांदा ले गए, जहां एक कमरे में बंद कर दोबारा शोषण किया। फिर बाइक से रेलवे स्टेशन ले गए। वहां काफी देर बैठाए रखा। वहां से मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ पुलिस चौकी ले गए। जहां पुलिस से कहा कि उन्हें किशोरी रेलवे स्टेशन पर मिली थी। वहीं से लेकर यहां आए हैं।
बेटी को युवक चौकी में छोड़कर चले गए थे। दूसरे दिन चौकी से फोन आने पर वह पहुंचा। जहां पुत्री बैठी मिली। पुत्री ने घर आकर आपबीती बताई। उसने उसी दिन मटौंध थाने में घटना की सूचना दी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। थकहार कर उसने डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी के आदेश पर मटौंध थाने में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ सिटी गवेेंद्र पाल गौतम ने बताया कि प्रकरण की जांच के बाद तीनों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की विवेचना की जा रही है। चौकी इंचार्ज आनंद कुमार का कहना है कि घटना के अगले दिन किशोरी आई थी। उसने बताया था कि माता-पिता पीटते हैं। इसलिए वह रात में खुद ही घर से चली गई थी। तब उसने ऐसी कोई घटना नहीं बताई थी।