फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   gang misdeed with Girl in banda up

बांदा: घर में सो रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दबंगों ने वीडियो बनाकर धमकाया

Mon, 23 May 2022 12:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 May 2022 12:50 AM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
gang misdeed with Girl in banda up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के मटौंध में घर में पिता के साथ सो रही 13 वर्षीय किशोरी के साथ दो दबंगों ने दुष्कर्म किया। निर्वस्त्र वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। 24 घंटे बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। घटना पहली मई की है। मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शादी में मायके गई थी।
विज्ञापन


घर में उसका मानसिक रूप से कमजोर पति और उसकी 13 वर्षीय पुत्री थी। एक मई की रात को गांव के दो दबंग दीवार फांदकर घर में घुस आए। पिता के साथ कमरे में सो रही पुत्री के हाथ और पैर बांधकर कपड़े दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना लिया। धमकी दी कि अगर शिकायत की तो वह इसे वायरल कर देंगे।
विज्ञापन


साथ ही तुम्हें और भाई को जान से मार देंगे। शनिवार को गांव लौटी, तो बेटी ने पूरी दास्तां बताई। शनिवार को बेटी के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी है। महिला ने बताया कि 24 घंटे बाद भी रविवार को रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उधर, थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed