Ganesh Chaturthi 2022: गणेश पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, झांकियां देख और भजन सुन भक्त भावविभोर
गणेश पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। कहीं रंगोली, तो कहीं डांडिया प्रतियोगिता हो रही है। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर बप्पा की विशेष झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में गणेश महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। रामबाग में शिव बरात निकाली गई। इसमें भूतप्रेत संग भक्तों ने जमकर नृत्य किया। वहीं, कमला टॉवर में लगे बाल मेले में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। पंडालों समिति के सदस्यों ने आरती की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वहीं, महिला मंडल ने भी गणपति का गुणगान किया।
रथ पर सवार होकर भोले चले पार्वती ब्याहने
श्री श्री गणेश नव युवा मंडल रामबाग की ओर से शिव बरात निकाली गई। भोलेश्वर मंदिर में जनवासा बनाया गया। यहां से भोले नाथ रथ पर सवार होकर पार्वती को ब्याहने चले तो बरात का जगह-जगह स्वागत किया गया। बाबा भोलेनाथ की आरती उतारी गई। पंडाल में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर अभिमन्यु सक्सेना, सुनील पांडेय, विशाल जायसवाल, वृंदा, रानू तिवारी, विशाल जायसवाल, कल्लू, डिंपल, रजत आदि लोग मौजूद रहे।
बाबा आनंदेश्वर सेवा समिति के महोत्सव में डांडिया की मोहक प्रस्तुतियां
उस्मानपुर में बाबा आनंदेश्वर सेवा समिति की ओर से आयोजित गणेश उत्सव में शनिवार को डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में भक्तगणों खासकर बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कोषाध्यक्ष कपिल तिवारी ने बताया कि डांडिया प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में मोहल्ले की श्रृद्धालुगण शामिल हुए। इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान समिति के संरक्षक उमाकांत तिवारी, चंद्रशेखर द्विवेदी, सुरेंद्रनाथ द्विवेदी सहित चेयरमैन मनोज दीक्षित, अध्यक्ष विपिन द्विवेदी, उपाध्यक्ष मोनू ठाकुर, कोषाध्यक्ष कपिल तिवारी समेत बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
राधा-कृष्ण की झांकी ने किया आकर्षित
जय गणेश नव युवक संघ की ओर से कमला टॉवर में 25वां गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। यहां पर सात फीट ऊंची मिट्टी की मूर्ति स्थापित की गई है। शनिवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। पंडाल में लगी राधा कृष्ण की झांकी आकर्षित कर रही है। समिति के पप्पू कश्यप ने बताया कि नौ सितंबर को मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। इस मौके पर पं. गौरव तिवारी, उत्तम गुप्ता, राकेश पाठक, बउवा, लालू, राजा भइया, राकेश फाइटर, मोगली, रमेश कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।
मंच पर पहुंचे हनुमान, तो गूंजा जय श्रीराम
अखंड सेवा समिति की ओर से ब्रह्मनगर चौराहे पर गणेश पंडाल सजाया गया है। यहां शनिवार को सुंदरकांड पाठ व हनुमान जी की झांकियां प्रस्तुत की गईं। जैसे ही हनुमान जी मंच पर आए तो पूरा पंडाल जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा। गायकों ने हनुमान, गणेश और भोले के भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। वहीं, दिन में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर नीरज सूरी, धीरज शुक्ला, राहुल शुक्ला, अंकित मिश्रा, गुड्डू चौरसिया, गोलू रमानी, क्षितिज बाजपेई, पिंटू आजाद, विमल शर्मा, पुलकित बाजपेई आदि लोग मौजूद रहे।