फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gambling was going on in a rented house of Rs. 5000 in Bithoor

Kanpur News: बिठूर में पांच हजार रुपये के किराये के मकान में चल रहा था सट्टा

Sat, 05 Apr 2025 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Gambling was going on in a rented house of Rs. 5000 in Bithoor
सट्टा ​खिलाने वाले पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


कानपुर। आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 10 सटोरियों को पुलिस ने मंधना के नारामऊ से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ‘ओलाबेट, लोटस व ट्रिपल एक्स’ एप डाउनलोड कराकर सट्टा खिलवा रहे थे। पुलिस ने जब दबिश दी तो सटोरिये कोलकाता नाइट राइडर्स व हैदराबाद की टीमों पर जीत हार की बाजी लगा रहे थे। पुलिस ने मौके से 16,61,500 रुपये, 13 एंड्रायड मोबाइल, 11 कीपैड मोबाइल, एक लैपटाॅप, कैलकुलेटर, चार चेकबुक, छह पासबुक, वीजा प्लैटिनम कार्ड, एक पासपोर्ट, पांच नोटबुक व रजिस्ट्री पेपर बरामद किए हैं।



डीसीपी पश्चिम आरती सिंह ने बताया कि काकादेव निवासी मोहम्मद इमरान मुख्य आरोपी है। यह अपने साथी मोहम्मद रहीम उर्फ अयाज के साथ प्रापर्टी डीलिंग के साथ ही सट्टा भी खिलवाता है। मोहम्मद इमरान पहले फोन पर सट्टा खिलवाता था, अब ऑनलाइन सट्टा खिलवाने लगा था। इनके साथियों की पहचान शिवपुरी रावतपुर निवासी चूड़ी कारोबारी रजी खान, आवास विकास निवासी मजदूर इरशाद अहमद, मसवानपुर चूड़ीवाली गली निवासी कबाड़ी मोहम्मद इरफान, रोशननगर निवासी कबाड़ी इरफान खान उर्फ बबलू, नफीस खान, मंधना का नारामऊ निवासी चूड़ी कारोबारी जनाब अली, तैय्यब अहमद, बांगर निवासी चिप्स सेल्समैन गौरव द्विवेदी के रूप में हुई है। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि पकड़े गए मुख्य आरोपी इमरान ने पांच माह पहले मंधना के नारामऊ निवासी अमन तिवारी उर्फ मोनू से पांच हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर कमरा लिया था। उसने सटोरियों को तीन से पांच प्रतिशत कमीशन पर रखा था। इमरान के साथी ऑनलाइन सट्टा खिलवाने के लिए एक ग्रुप में जुड़वाते थे। इसके बाद उनसे रुपये लेकर सट्टा खेलने के लिए क्वाइन देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

क्वाइन देकर खिलवाते हैं सट्टा

एसीपी के अनुसार, सटोरिये ऑनलाइन सट्टा लगाने के लिए पहले एप डाउनलोड करते थे, जिससे एप ब्लिंक करने लगता है। इसके बाद रुपये जमा करने के बाद क्वाइन देते हैैं। सट्टा खेलने वाले के जब तक क्वाइन रहते हैैं, तब तक वह रुपये लगा सकता है। क्वाइन समाप्त होते ही दोबारा रुपये लेकर क्वाइन देते थे। सटोरिये स्कोर, बॉल, रन और रन आउट व विकेट पर भी अलग-अलग सट्टा खिलवाते थे।

सीडीआर से गैंग के जुड़े सदस्यों की तलाश



मोबाइल की सीडीआर के आधार पर पुलिस इस गैैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। एक लेजर भी पुलिस को मिला है, जिसकी टीम जांच पड़ताल कर रही है। खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। - आरती सिंह, डीसीपी पश्चिम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed