फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gallbladder surgery performed on a woman suffering from a hunchback while she remained seated in the OT for two and a half hours.

Kanpur News: कूबड़ से पीड़ित महिला को ढाई घंटे ओटी में बैठाकर किया पित्ताशय का ऑपरेशन

Sat, 04 Jul 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Gallbladder surgery performed on a woman suffering from a hunchback while she remained seated in the OT for two and a half hours.
कानपुर। हैलट अस्पताल के डॉक्टरों ने शुक्रवार को बांदा निवासी 54 वर्षीय महिला का जटिल लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। महिला गंभीर काइफोसिस (कूबड़) और पित्ताशय की पथरी से पीड़ित थी। मरीज को सिरोसिस और कमजोर फेफड़ों जैसी कई अन्य दिक्कतें भी थीं। रीढ़ की गंभीर विकृति के कारण सर्जरी बेहद चुनौतीपूर्ण थी। महिला को ढाई घंटे ओटी में बैठाकर सर्जरी की गई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर संजय काला के नेतृत्व में जनरल सर्जरी विभाग की टीम ने यह ऑपरेशन किया। टीम ने संशोधित तकनीक अपनाते हुए सफल लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी की। प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने पहली बार इस तरह के मरीज की सर्जरी की। इससे पहले 19 मार्च को गैस्ट्रो मेडिसिन एवं गैस्ट्रो सर्जरी विभाग ने डॉ. ध्रुव ठाकुर के नेतृत्व में ईआरसीपी कर कॉमन बाइल डक्ट से पथरी निकालकर बिलियरी स्टेंट डाला था जिससे आगे की सर्जरी सुरक्षित हो सकी। डॉक्टरों ने सूक्ष्म तकनीक से बिना ओपन सर्जरी के पित्ताशय निकाल दिया। ढाई घंटे चले इस ऑपरेशन के बाद देर शाम मरीज को छुट्टी दे दी गई। इस ऑपरेशन में डॉ. अभिषेक गोंड, डॉ. शशांक, डॉ. दुर्गेश, डॉ. विशाल, डॉ. सूर्यांश, डॉ. मिहिर, डॉ. शाश्वत, डॉ. सरकार, डॉ. जीशान, डॉ. अमित सहित पूरी सर्जिकल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed