फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Galaxy Eleven crowned cricket champions thanks to Aaqib's century.

Kanpur News: आकिब के शतक से गैलेक्सी इलेवन बनी क्रिकेट चैंपियन

Fri, 14 Aug 2026 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Galaxy Eleven crowned cricket champions thanks to Aaqib's century.
कानपुर। गैलेक्सी इलेवन ने फाइनल में वामी इलेवन को नौ विकेट से हराकर केएसपीएल आनंदेश्वर पेपर मील चैंपियनशिप जीत ली है। मैच के हीरो मो. आकिब ने 105 रन की पारी खेली। उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन


गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए फाइनल में वामी कैफे इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 225 रन बनाए। तरुण सिंह ने 65, मुनार यादव ने नाबाद 97, राजा निगम ने 44 रन की पारी खेली। मनिंदर सिंह ने दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गैलेक्सी इलेवन ने 17.5 ओवर में एक विकेट के पतन पर जीत हासिल की।
विज्ञापन


मो. आकिब ने नाबाद 105 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि एम. रहमान ने 94 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में काका ने एक विकेट चटकाया। प्लेयर ऑफ द मैच मो. आकिब, श्रेष्ठ बल्लेबाज साहिल सलीम, श्रेष्ठ गेंदबाज मनिंदर सिंह और श्रेष्ठ ऑलराउंडर मुनार यादव को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed