{"_id":"61d3c5f24369b32b4e25210e","slug":"gadkari-is-coming-to-kanpur-to-gave-schemes-worth-14629-crores-the-picture-of-the-city-will-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर को 14629 करोड़ की योजनाओं की सौगात देने आ रहे गडकरी, बदलेगी शहर की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर को 14629 करोड़ की योजनाओं की सौगात देने आ रहे गडकरी, बदलेगी शहर की तस्वीर
Tue, 04 Jan 2022 09:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 04 Jan 2022 09:28 AM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari
- फोटो : PTI
भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पांच जनवरी को 14629 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देने आ रहे हैं। इन योजनाओं से शहर के साथ ही दूसरे जिलों के लोग भी लाभान्वित होंगे। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, रामादेवी-गोल चौराहा फ्लाईओवर सहित चार परियोजनाओं के निर्माण को हरी झंडी दिखाएंगे।
बहुप्रतीक्षित रिंग रोड और कानपुर-कबरई समानांतर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की घोषणा भी कर सकते हैं। सोमवार को इसका पता चलते ही एनएचएआई और एनएच पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भूतल परिवहन मंत्री हेलीकॉप्टर से सुबह 10 बजे संजय वन में बने हैलीपैड में उतरेंगे। वहां से बाबूपुरवा न्यू सेंट्रल पार्क पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।
सांसद सत्यदेव पचौरी ने बताया कि नितिन गडकरी को पहले वर्चुअल तरीके से लोकार्पण और शिलान्यास करना था, उनके आग्रह पर वे यहां आने के लिए तैयार हो गए। जिन विकास कार्यों की सौगात देंगे, उनसे उन्नाव, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, आगरा, इटावा, कन्नौज आदि जिलों के लाखों लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
इन विकास कार्यों का होगा लोकार्पण
कार्य का नाम लागत (करोड़ में) किलोमीटर योजना का लाभ
झकरकटी समानांतर पुल का लोकार्पण 108 1.2 जीटी रोड पर जाम से निजात
कानपुर-अलीगढ़ रोड पर नवीगंज में चौड़ीकरण 2304 45 जाम से निजात
कानपुर-अलीगढ़ रोड पर भदरस के आसपास चौड़ीकरण 2504 61 जाम से निजात
आगरा-इटावा बाईपास राजमार्ग-2 3490 124 जाम से निजात, वायु प्रदूषण में कमी
इन विकास कार्यों की करेंगे शुरुआत

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे 4700 63 नगर, उन्नाव, लखनऊ
रामादेवी से गोल चौराहा तक एलीवेटेड पुल 1000 10 जीटी रोड पर जाम से निजात
हरदोई से कन्नौज तक हाईवे की मरम्मत 17 22 हरदोई, कन्नौज, सीतापुर
सीतापुर से कुरैन तक एनएच चौड़ीकरण 506 39 सीतापुर, हरदोई