फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Funeral preparations were going on in Hardoi and the young man reached home alive

Hardoi: मौत पर हो रहा था मातम, चल रही थीं अंत्येष्टि की तैयारियां, युवक जिंदा पहुंचा घर, बोला- मैं जीवित हूं!

Fri, 14 Oct 2022 09:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Oct 2022 09:56 AM IST
सार

जिले में देहात कोतवाली के कांशीराम कॉलोनी में एक अजीब मामला सामने आया है। सोमवार से लापता युवक का क्षत विक्षत शव शाहाबाद में मिला था शव और भाई ने शिनाख्त कर ली थी। उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं कि तभी युवक जिंदा घर पहुंच गया।

विज्ञापन
Funeral preparations were going on in Hardoi and the young man reached home alive
अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में जिस युवक का क्षत-विक्षत शव समझ परिजन शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराकर घर लाए। घर में अंतिम संस्कार की तैयारियों हो रहीं थी। परिजन मातम मना रहे थे। तभी युवक घर पहुंचकर बोला, मैं जिंदा हूं। युवक को जिंदा देख परिजन से लेकर सब हैरान रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को लेकर चली गई।

विज्ञापन

कोतवाली देहात की कांशीराम कालोनी निवासी  संदीप (25)  सोमवार से लापता था। उसकी मां विद्यावती और भाई संतोष उसकी तलाश कर रहा था। इसी बीच बुधवार को पता चला कि आंझी-शाहाबाद रेलवे स्टेशन के पास किसी युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

इसका पता होते ही संदीप का भाई संतोष पहले जीआरपी थाने पहुंचा, वहां से आरपीएफ चौकी गया, आरपीएफ ने उसे शाहाबाद के आंझी भेज दिया था। जहां पर संतोष ने कपड़ों और हाथों की उंगलियों के जरिए शव की शिनाख्त संदीप के रूप में की थी। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव संतोष के सुपुर्द कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष शव लेकर घर पहुंचा। घर में परिजन मातम मना रहे थे। एक तरफ अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान संदीप घर पहुंच गया। संदीप को जिंदा देख परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू बहने लगे। परिजनों को संदीप ने बताया कि वह बघौली गया था। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि शव अज्ञात का युवक का था। शव को कब्जे में लेकर दफना दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed