फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Frustrated with not being able to get married, the loving couple committed suicide Farrukhabad

साथ जी नहीं...मर तो सकते हैं: कमरे में प्रेमी युगल ने लगाया फंदा, शादी न हो पाने से निराश थे दोनों, पढ़ें मामला

Fri, 24 Nov 2023 03:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Nov 2023 03:37 PM IST
सार

Farrukhabad News: एसओ योगेंद्र सोलंकी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद दोनों के शवों को फंदे से उतारा गया। दोनों पक्षों ने कोई आरोप नहीं लगाए। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. मान सिंह ने बताया कि दोनों की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण हुई है।

विज्ञापन
Frustrated with not being able to get married, the loving couple committed suicide Farrukhabad
इसी मकान में लगाई है फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में जाति बंधन के कारण परिजनों के शादी के लिए राजी न होने पर प्रेमी युगल ने फंदा लगा लिया। किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ बुधवार सुबह बेटी को ले जाने की तहरीर पुलिस को दी थी। रात तीन बजे किशोरी और युवक के शव फंदे पर लटके मिले।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भरतामऊ के मजरा नगला रामपुर निवासी अहिबरन बाथम पत्नी रामादेवी व पांच बेटों के साथ राजस्थान में भट्ठे पर काम करते हैं। उनका 18 वर्षीय बेटा सुरजीत गांव के मकान में अकेला रहकर मजदूरी करता था। उसका 17 वर्षीय किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

अलग-अलग जाति होने के कारण परिजन शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे। बुधवार सुबह किशोरी के पिता ने थाने में सुरजीत के खिलाफ तहरीर दी कि वह पुत्री को अपने साथ लेकर चला गया है। किशोरी के परिजन दोनों की खोजबीन करते रहे। देर रात तक दोनों का पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में दोनों फंदे पर लटके थे
रात लगभग तीन बजे सुरजीत के मकान में खटर-पटर की आवाज सुनाई दी। मकान में बाहर से ताला पड़ा था। परिवार के लोगों ने सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़कर देखा, तो दोनों फंदे पर लटके थे। किशोरी के परिजनों ने थाने पहुंचकर उसके सुरजीत के साथ फंदे पर लटके होने की जानकारी दी।

दोनों पक्षों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं
एसओ योगेंद्र सोलंकी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद दोनों के शवों को फंदे से उतारा गया। दोनों पक्षों ने कोई आरोप नहीं लगाए। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. मान सिंह ने बताया कि दोनों की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण हुई है।

शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं
दोनों की स्लाइड बनाकर सुरक्षित की गई। सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि युवक व किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया। दोनों में प्रेम-प्रंसग चल रहा था। मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed