फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Frustrated by wrong name being entered in the Khatauni, the young man committed suicide by hanging himself

Kanpur News: खतौनी में गलत नाम चढ़ने से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 09 Apr 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Frustrated by wrong name being entered in the Khatauni, the young man committed suicide by hanging himself
बकेवर (इटावा)। मड़ौली गांव में युवक ने खतौनी में गलत नाम चढ़ने से क्षुब्ध होकर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। युवक एक सप्ताह पहले की दिल्ली से बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आया था।
विज्ञापन


मड़ौली गांव निवासी प्रदीप कुशवाहा उर्फ शशि (38) पुत्र होमसिंह दिल्ली में सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता है। दिल्ली में पत्नी मंजेश, दिव्यांश (16) व पुत्री वैष्णवी (14) के साथ रहता है। एक सप्ताह पूर्व वह पत्नी व बच्चों को दिल्ली छोड़कर अकेला गांव में बच्चों के स्कूल में प्रवेश के लिए जन्म प्रमाणपत्र बनवाने आया था।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह आठ बजे वह अपने खेत देखकर वापस घर लौटा और कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोस की एक महिला थोड़ी देर बाद अपनी बाल्टी मांगने के लिए जब युवक के घर गई तो वहां उसने युवक को फंदे पर झूलता देखा तो उसकी चीख निकल गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बकेवर भूपेंद्र सिंह राठी व चौकी इंचार्ज मंजीत दयाल व फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दो भाई थे। छोटा भाई अमित गांव में ही एक युवती की हत्या के मामले में वर्ष 2021 से जेल में हैं। पिता होम सिंह की मौत के बाद उसकी पांच बीघा खेत दोनों भाइयों के नाम पर खतौनी में चढ़ना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेती की खसरा खतौनी में मृतक का नाम दूसरा लिखा होने से उसके जरूरी कागजात नहीं बन पा रहे थे। इसकी जानकारी गांव आने पर मृतक प्रदीप उर्फ शशि को हुई तो वह सदमे में आ गया और परेशान रहने लगा। इसी सदमे में आकर उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया जमीन में युवक का नाम अनिल कुमार लिखा होने से वह परेशान रहता था। इससे उसने आत्महत्या कर ली। युवक की मौत की सूचना दिल्ली में रह रही उसकी पत्नी को दे दी गई है। वह लोग दिल्ली से चल दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed