फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   From Techkriti 27 in IIT, entrepreneurship will take flight with technology

Kanpur News: आईआईटी में टेककृति 27 से, तकनीक के साथ उद्यमिता को मिलेगी उड़ान

Tue, 25 Mar 2025 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
From Techkriti 27 in IIT, entrepreneurship will take flight with technology
कानपुर। आईआईटी कानपुर में एशिया के सबसे बड़े तकनीकी और उद्यमिता महोत्सव टेककृति का 31वां संस्करण 27 से शुरू होगा। 30 मार्च तक चलने वाले चार दिवसीय उत्सव में तकनीकी प्रतिस्पर्धाओं, उद्यमिता चुनौतियों और हाई-प्रोफ़ाइल प्रस्तुतियों पर चर्चा की जाएगी। टेककृति-25 के लिए आधिकारिक पंजीकरण पोर्टल खोल दिया गया है। पंजीकरण करने और अधिक जानकारी के लिए www.techkriti.org पर संपर्क कर सकते हैं। अमर उजाला कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन

महोत्सव में रोबोवार्स, स्काई स्पार्क्स, डिजाइन इवेंट्स, बिजनेस इवेंट्स और मॉडल यूनाइटेड नेशंस सहित प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ये प्रतियोगिताएं प्रतिभागियों के तकनीकी ज्ञान, समस्या का समाधान करने की क्षमताओं और टीमवर्क कौशल को चुनौती देने के लिए तैयार की गई हैं। इनमें कॉलेज और स्कूल के छात्रों के लिए अलग-अलग श्रेणियां हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष डिफेंस सिम्पोजियम आयोजित किया जाएगा। यह विशेष मंच स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को उजागर करेगा और राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों के लिए तकनीकी समाधान पर चर्चा को प्रोत्साहित करेगा। हिप-हॉप के लिए 28 मार्च को रैपर जोड़ी सीधी मौत प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed