फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Friend beaten to death in a dispute over camera, body kept buried under gravel in house for 10 days

UP: कैमरे के विवाद में दोस्त की पीटकर हत्या, 10 दिनों तक घर में ही शव को मौरंग के नीचे दबाए रखा, पढ़ें मामला

Tue, 25 Jun 2024 01:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Jun 2024 01:22 PM IST
सार

Fatehpur News: दोस्त की हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को मौरंग के नीचे पॉलिथीन में दबा दिया था। आरोपी ने शव को जलाने का भी प्रयास किया। कई दिनों तक शव दबा होने से दुर्गंध आने लगी थी।

विज्ञापन
Friend beaten to death in a dispute over camera, body kept buried under gravel in house for 10 days
Fatehpur Murder - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में नशे में धुत युवक ने दोस्त की डंडे से हत्या कर दी और शव को घर की गैलरी में छिपाए रखे रहा। 10 दिनों तक किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने हत्या का राज उगला और घर से शव बरामद करवाया। शादीपुर चौराहा के पास चतुरी के पुरवा निवासी फैसल रजा (42) की पटेल नगर सिंधी भट्ठा निवासी अनंत मोहन सिंह (42) से दोस्ती थी।

विज्ञापन

 राजा का शादीपुर-स्टेशन रोड पर सिंह फोटो स्टूडियो है। दोनों अक्सर साथ में शराब पीते थे। फैसल रजा का पुत्र सलमान (18) राजा के स्टूडियो में काम करता है। वह भी राजा के साथ शराब पीने लगा था। दो मई को सलमान किसी कार्यक्रम में जाने के लिए स्टूडियो से कैमरा लेकर गया, लेकिन वापस नहीं किया। कैमरा न मिलने पर राजा खुन्नस रखने लगा।
विज्ञापन

14 जून को उसने शादीपुर स्थित शराब ठेके में फैसल को शराब पिलाई। वहां से राजा अपने एक साथी के साथ फैसल को घसीटते हुए घर ले गया। ये घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। घर में फिर से शराब पी गई। इसी बीच कैमरे को लेकर विवाद होने लगा। गुस्से में आकर नशे की हालत में राजा ने डंडे से फैसल पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलीथिन में शव को लपेटकर मौरंग के नीचे दबा दिया
हत्या के बाद बैनर की पॉलीथिन में शव को लपेटकर घर की गैलरी में ही मौरंग के नीचे दबा दिया। फैसल के परिजनों ने 17 जून को गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के बगल की गैलरी से मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आरोपी के चेहरे पर कोई सिकन तक नहीं थी
दोस्त की हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को मौरंग के नीचे पॉलिथीन में दबा दिया था। आरोपी ने शव को जलाने का भी प्रयास किया। कई दिनों तक शव दबा होने से दुर्गंध आने लगी थी। इस दौरान राजा 10 दिनों तक घर पर ही सोता रहा। उसकी पत्नी बच्चों के साथ गर्मी की छुट्टी में मायके गई हुई थी। गुनाह कुबूल करने के बाद आरोपी के चेहरे पर कोई सिकन तक नहीं थी।

दोनों के घरों का दरवाजा अंदर से भी है
आरोपी और उसके भाई छोटू दोनों का एक ही में घर है। आरोपी राजा ने अपना पक्का घर बनवा लिया है। वहीं छोटू का हिस्सा पुराना हो चुका है। वह गैर जनपद में नौकरी करता है। दोनों के घरों का दरवाजा अंदर से भी है। छोटू के घर की गैलरी में ही आरोपी ने हत्या कर शव छिपाया।

परिजनों को शाम तक नहीं थी जानकारी
फैसल की हत्या की सूचना परिजनों को शाम तक नहीं थी। वह घर पर रोजमर्रा की तरह कामकाज में लगे थे। फैसल की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट के बारे में बताया और राजा के नशेबाजी के कारनामों से नाखुश दिखी। उन्हें शाम तक फैसल की हत्या की जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed