फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Friend accused of shooting arrested in encounter

Kanpur News: दोस्त को गोली मारने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 08 Oct 2025 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Friend accused of shooting arrested in encounter
इटावा। दोस्त के पैरों में चार गोलियां मारकर घायल करने के मामले के एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार रात बाइस ख्बाजा तिराहा से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर व उसके दो साथी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

माधव गुप्ता निवासी रानीबाग ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि हिस्ट्रीशीटर अंकित फौजी, उसका भाई राजन फौजी ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ छह सितंबर को बाइक न देने से नाराज होकर पैरों में चार गोलियां मार दी थीं। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी राजन निवासी मोहल्ला ब्रह्मनगर बाइस ख्वाजा तिराहा लायन सफारी रोड पर खड़ा है। कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली से आरोपी राजन बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जिला अस्पताल में उपचार दिलाया है। आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा बरामद किया है। फॉरेंसिक टीम ने मुठभेड़ स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि फरार आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed