{"_id":"5db44c558ebc3e93ce4fc742","slug":"freight-train-divided-into-two-parts-due-to-breakdown-of-couplings","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, पांच घंटे खड़ी रही कई ट्रेनें, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, पांच घंटे खड़ी रही कई ट्रेनें, टला बड़ा हादसा
Sat, 26 Oct 2019 07:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 26 Oct 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
हरदोई में मालगाड़ी की कपलिंग टूटने के बाद स्टेशन पर खड़ी ट्रेनें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई में टोडरपुर के पास शुक्रवार शाम डाउन लाइन पर जा रही मालगाड़ी कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई। इसकी जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने डाउन ट्रैक पर ट्रैफिक रोक दिया। सात बजे शाहाबाद स्टेशन पहुंची अकाल तख्त एक्सप्रेस का इंजन लगाकर अलग हुए वैगन को बेहटागोकुल स्टेशन की लूप लाइन पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
रात 12 बजे ट्रैक क्लीयर होने पर अकाल तख्त एक्सप्रेस को रवाना किया गया। बरेली से लखनऊ जा रही खाली मालगाड़ी बॉक्स-एन शुक्रवार शाम टोडरपुर के पास पहुंची। इस बीच तेज आवाज के साथ इंजन के सातवें और आठवें डिब्बे को जोड़ने वाली कपलिंग तेज आवाज के साथ टूट गई। कपलिंग टूटने से 58 वैगन वाली मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई।
विज्ञापन
चालक से इसकी जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने डाउन ट्रैक पर ट्रैफिक रोक दिया। सीएमआई अंबुज मिश्र समेत अन्य अधिकारी हरदोई स्टेशन पर पहुंच गए। मालगाड़ी के इंजन से जुड़े अगले 51 डिब्बों को कौढ़ा स्टेशन की लूप लाइन पर भेजा गया। इस बीच लगभग सात बजे डाउन ट्रैक पर आ रही 12318 अकाल तख्त एक्सप्रेस को शाहाबाद स्टेशन पर रोक दिया।
अकाल तख्त का इंजन टोडरपुर मंगाकर कॉशन पर मालगाड़ी के सात वैगन को बेहटागोकुल स्टेशन की लूप लाइन पर पहुंचाकर डाउन ट्रैक क्लीयर कराया गया। इस कवायद में पांच घंटे लग गए। इसके बाद इंजन को शाहाबाद पहुंचाया गया। इंजन लगाकर 12 बजे अकाल तख्त एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
इसके पीछे काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व श्रमजीवी एक्सप्रेस को भी दो से तीन घंटे शाहाबाद व रौजा स्टेशन के बीच खड़े रहना पड़ा। टीआई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पांच घंटे में ट्रैक क्लीयर कर दिया गया। जानकारों का कहना है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस समय मालगाड़ी की रफ्तार कम थी, इसलिए ये डिरेल होने से बच गई।