फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   freight train divided in two parts

स्टेशन से छूटते ही दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, दूर तक चला गया एक हिस्सा, एक घंटे तक डाउन लाइन ठप्प

Sat, 13 Jul 2019 10:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 13 Jul 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
freight train divided in two parts
कपलिंग टूटने के बाद दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
औरैया के अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रवाना हुई मालगाड़ी कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई। इसकी जानकारी होते होते आधी मालगाड़ी लगभग तीन किलोमीटर दूर जा चुकी थी। बाद में इसे धीमी गति से वापस लाकर स्टेशन पर छूटे डिब्बों से जोड़कर रवाना किया गया।
विज्ञापन


इससे डाउन लाइन लगभग एक घंटे तक ठप रही। दिल्ली हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी जैसे ही शनिवार दोपहर तीन बजे करीब सिग्नल मिलते ही छूटी तो इसकी कपलिंग टूटने से यह दो हिस्सों में बंट गई। गेटमैन को अंदाजा हुआ कि मालगाड़ी में डिब्बे पूरे नहीं है तो उसने सूचना स्टेशन मास्टर को दी।
विज्ञापन


 

स्टेशन से छूटते ही कपलिंग टूटी, तीन किलोमीटर तक चली गई आधी मालगाड़ी

आननफानन में मालगाड़ी को रोका गया। तब तक मालगाड़ी स्टेशन से तीन किलोमीटर दूर निकल चुकी थी। उधर गार्ड मालगाड़ी के चलने का इंतजार करता रहा। इंजन के दूर जाने से ड्राइवर से संपर्क नहीं हो सका। बाद में गार्ड को ट्रेन की कपलिंग टूटने की जानकारी दी गई।

गार्ड और पोर्टर को भेजकर मालगाड़ी को धीमी गति से वापस स्टेशन लाया गया और फिर स्टेशन पर खड़ी बोगियों से जोड़ा गया। रेलवे के कर्मचारी कपलिंग कैसे टूटी, इसकी जानकारी में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक मालूम नहीं हो सका कि आखिर कपलिंग कैसे खुली। उधर, स्टेशन अधीक्षक राजीव राव शुक्ला ने बताया कि कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई थी। कैसे टूटी, पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed