Kanpur: शादी का झांसा देकर की ठगी, देश भर में 40 महिलाओं का शिकार कर चुके दोनों ठग
क्राइम ब्रांच ने सर्विलांस टीम की मदद से ठग तुआन किम को नई दिल्ली के विकासपुरी से और जोनाथन को दिल्ली के उत्तमनगर से गिरफ्तार किया। दोनों शातिर देशभर में 40 से अधिक महिलाओं को अपना शिकार बना चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंदन वासी बनकर कानपुर के चकेरी की महिला को इंस्टाग्राम से फंसाकर गिफ्ट भेजने के नाम पर 75 हजार की ठगी में पकड़े गए दोनों शातिर देशभर में 40 से अधिक महिलाओं को अपना शिकार बना चुके हैं। शनिवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। महिला ने पुलिस को बताया था कि साइबर ठग ने खुद को लंदन में रहने वाला नौरिस रॉबिन बताया था।
उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। खुद का विदुर बताते हुए महिला को शादी का झांसा दिया। महंगे उपहार भेजने का प्रलोभन देकर कई बार में 75 हजार रुपये हड़प लिए थे। मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही थी। शनिवार को क्राइम ब्रांच ने सर्विलांस टीम की मदद से ठग तुआन किम को नई दिल्ली के विकासपुरी से और जोनाथन को दिल्ली के उत्तमनगर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, तुआन मूलरूप से मणिपुर के सिनाक का रहने वाला है।
वह दिल्ली में रहकर होटल में नौकरी कर रहा था। वहीं, जोनाथन मूलरूप से मिजोरम के वेंगठर निवासी था। यह दिल्ली यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा है। तुआन के बैंक खाते में 5.50 लाख का ट्रांजेक्शन मिला, जबकि जोनाथन के खाते से 16.50 लाख का ट्रांजेक्शन मिला है। क्राइम ब्रांच ने दोनों को चकेरी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जहां से जेल भेजा गया। विवेचक के अनुसार, उनके पूरे नेटवर्क को खंगालने का प्रयास किया जा रहा है।
विवेचक के अनुसार, दोनों उत्तर पूर्वी राज्यों के रहने वाले हैं। वे न तो ठीक से हिंदी बोल पा रहे हैं और न ही अंग्रेजी। इस कारण उनसे पूछताछ करने में समस्या हो रही है। उनकी बात समझने के लिए ट्रांसलेटर की मदद ली जा सकती है।