फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fraud of Rs 1.20 lakh in the name of Saudi Riyal from a cloth trader in Hardoi

साऊदी रियाल के नाम पर ठगी: कपड़ा व्यापारी से 1.20 लाख रुपये ठगे, महिला समेत चार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sat, 17 Sep 2022 06:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Sep 2022 06:18 PM IST
सार

बेनीगंज के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी व्यापारी के साथ सऊदी अरब की करेंसी यानी रियाल देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर महिला समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Fraud of Rs 1.20 lakh in the name of Saudi Riyal from a cloth trader in Hardoi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में महिला ने एक कपड़ा व्यापारी को सऊदी के रियाल (मुद्रा) देने की बात कहकर 1.20 लाख रुपये ठग लिए। पोटली खोलने पर अंदर कागज और साबुन निकले। पीड़ित ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने महिला समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कृष्णा नगर निवासी मुशर्रफ ने दी तहरीर में बताया कि कस्बा के मुख्य बाजार में उसकी कपड़े की दुकान है। सात सितंबर को एक महिला दुकान पर आई थी। महिला ने कुछ कपड़े खरीदे और उसके बाद सऊदी के रियाल (मुद्रा) देने लगी।
विज्ञापन

रियाल के बारे में पूछने पर बताया कि उसे कबाड़ में मिले हैं। उसने और रियाल होने की बात कही और उसे नुमाइश चौराहा पर बुलाया। जहां पर महिला के साथ तीन अन्य साथी मौजूद मिले। महिला व उसके साथियों ने  रियाल के बदले दो लाख रुपये मांगे। पीड़ित के मुताबिक उसने 1.20 लाख रुपये लाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने साथियों से रियाल की पोटली मंगवाई। रुपये लेकर पोटली उसे दे दी। घर पहुंचने पर जब उसने पोटली खोली तो उसके अंदर रियाल की जगह साबुन और कागज निकले। उसने शहर आकर महिला व उसके साथियों की तलाश की। लेकिन सुराग नहीं लग सका।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अफरोजा, शाह आलम, रफीक, आलमगीर निवासी कोतवाली शहर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed