{"_id":"5cdf01eabdec22073073df15","slug":"fraud-of-35-lakhs-behalf-of-government-job","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर हड़पे 35 लाख, सगे भाइयों समेत चार लोगों को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा देकर हड़पे 35 लाख, सगे भाइयों समेत चार लोगों को बनाया शिकार
Sat, 18 May 2019 12:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 18 May 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
35 लाख की ठगी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विभाग में नौकरी का झांसा देकर पिता-पुत्र ने सगे भाइयों समेत चार लोगों से 35 लाख रुपये हड़प लिए। शुक्रवार को पीड़ितों के गुहार लगाने पर एसएसपी ने सीओ कोतवाली को जांच सौंप दी है।पुखरायां (कानपुर देहात) के ब्रजेश विक्रम, सगे भाई संदीप व दिलीप और गजनेर रतवा निवासी सत्यजीत यादव ने बताया कि उनकी मुलाकात देवराहट के जलालपुर निवासी पिता-पुत्र से हुई थी।
उन्होंने कृषि विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर गुंजन विहार, बर्रा निवासी एक युवक से मुलाकात कराई थी। इसके बाद युवक उन्हें सोमदत्त प्लाजा स्थित अपने दफ्तर ले गया। इसके बाद प्रतिव्यक्ति दस-दस लाख रुपये की मांग की।

लखनऊ ले जाकर परीक्षा और साक्षात्कार करवाकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए
सगे भाई से 15 लाख रुपये में बात तय हुई। इसके बाद सबने मिलकर 35 लाख रुपये उसे दे दिए। कुछ दिनों बाद लखनऊ ले जाकर परीक्षा और साक्षात्कार करवाकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए। पीड़ितों ने नियुक्ति के बारे में कृषि आयात और निर्यात निगम में संपर्क किया तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी हैं।
इसके बाद उस युवक से संपर्क किया तो उसने 15 लाख रुपये की चेक दिया जो बाउंस हो गया। दोबारा संपर्क करने पर जान से मारने की धमकी दी और फिर ऑफिस छोड़कर भाग गया। एसएसपी अनंत देव का कहना है कि सीओ को जांच कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।