{"_id":"6052586b8ebc3e8d305459eb","slug":"fraud-molestation-dehat-news-knp618282261","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। महिला पति से विवाद के चलते मायके में रह रही थी।
बुधवार को पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दस वर्ष पहले उसकी शादी मूसानगर क्षेत्र में हुई थी। पति से विवाद के बाद मायके में रहने लगी। इस बीच उसके गांव के एक युवक आसिम से प्रेम संबंध हो गए। आसिम की पत्नी की मौत कई साल पहले हो चुकी है। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। साथ ही शारीरिक संबंध बनाने लगा।
इसी 13 फरवरी को आसिम ने उसके घर आकर शादी करने से इनकार कर दिया। इसका विरोध करने पर आसिम ने भाई साजिद व भतीजे चांद के साथ मिलकर मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद